Namrata Malla Video: नम्रता मल्ला ने कटरीना के इस गाने पर किया बेली डांस, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 09:28 AM IST

Namrata Malla Belly Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का एक डांस वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। इसमें वह कैटरीना कैफ के गाने ‘चिकनी चमेली’ पर जोरदार बेली डांस करती नजर आ रही हैं।

Namrata Malla Video: नम्रता मल्ला ने कटरीना के इस गाने पर किया बेली डांस, वीडियो हुआ वायरल
Photo Credit: Instagram

Namrata Malla Chikni Chameli Belly Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने बोल्डनेस को लेकर इंडस्ट्री में खूब चर्चा में रहती है। वह बेबाक होकर आए दिन बिकनी और बेहद कम कपड़ों में फोटोशूट कराती हैं। सोशल मीडिया पर उनके बोल्डनेस से भरपूर फोटो-वीडियो आए दिन देखने को मिलते हैं। नम्रता भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी एक्टिंग, डांसिंग और बोल्डनेस को लेकर लोगों के बीच पहचान बना चुकी हैं। बेली डांस में तो नम्रता का कोई जवाब नहीं। बेली डांस को लेकर नम्रता देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। हाल ही में नम्रता ने कैटरीना कैफ के एक गाने में ऐसी कमर मटकाई कि देखते ही देखते यह वीडियो जमकर वायरल हो गई।

इंस्टाग्राम पर वैसे तो नम्रता के ढ़ेरों बेली डांस वीडियो देखने को मिलते हैं। लेकिन हाल ही में नम्रता ने बॉलीवुड की कैटरीना कैफ के गाने ‘चिकनी चमेली’ पर जमकर डांस किया। नम्रता ने इस गाने पर ऐसा बेली डांस किया कि कैटरीना का डांस स्टेप भी फीका पड़ गया। डांस के लिए नम्रता ने खूबसूरत आउटफिट को भी सलेक्शन किया है।

चिकनी चमेली पर नम्रता ने दिखाए बोल्ड मूव्स

नम्रता ने गोल्डेन कलर की ब्रालेट बिकनी के साथ व्हाइट कलर की धोती स्टाइल सलवार पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने हूबहू कैटरीना के डांस स्टेप को कॉपी किया है। एक्ट्रेस ने किलर डांस मूव्स ने फैंस के पसीने छुड़ा दिए। इस वीडियो को नम्रता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। फैंस इसमें ना सिर्फ नम्रता के डांस बल्कि उनके एक्सप्रेशंस, डांस मूव्स और अदाओं की भी तारीफ कर रहे हैं।

बेहतरीन बेली डांसर हैं नम्रता

एक्ट्रेस नम्रता बेहतरीन बेली डांसर भी हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल भी है, जिसके जरिए वह लोगों को बेली डांस की ट्रेडिंग देती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके खूब बेली डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। नम्रता खेसारी लाल यादव के साथ सॉन्ग ‘दो घूंट’ गाने में नजर आई थी। इस गाने के जरिए वह भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब फेमस हो गई।

भोजपुरी के बाद अब नम्रता साउथ इंडस्ट्री में भी अपने जलवे बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह जल्द ही एक तेलुगू फिल्म में आइटम नंबर ‘ग्रीन टी’ में नजर आएंगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!