Khesari Lal Yadav को मिली पत्नी और बेटी से रेप की धमकी, CM से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 02:53 PM IST

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव चर्चा में हैं। उसकी वजह कोई गाना या फिल्म नहीं, बल्कि एक विवाद है। सोशल मीडिया पर खेसारी को बेटी और पत्नी से रेप की धमकी मिली है। जानिए क्या है ये पूरा मामला-

Khesari Lal Yadav को मिली पत्नी और बेटी से रेप की धमकी, CM से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव चर्चा में हैं। उसकी वजह कोई गाना या फिल्म नहीं, बल्कि एक विवाद है। सोशल मीडिया पर खेसारी को बेटी और पत्नी से रेप की धमकी मिली है। वीडियो में एक इंसान उन्हें गाली देता और शर्मनाक बातें करता नजर आ रहा है। 

इसके बाद खेसारी लाल ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है। खेसारी लाल यादव ने रविवार को ट्वीट कर एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर किया है और ट्विटर पर बिहार पुलिस को टैग करते हुए यह भी लिखा है कि अगर उनके परिवार को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार बिहार पुलिस वाले होंगे।

बता दें कि गौतम सिंह नाम के एक यूट्यूबर का वीडियो खेसारी लाल यादव ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- "बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश जी एवं राज्य के पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर एक्शन लें। इसने मुझे गाली दी और मेरी पत्नी एवं बेटी को रेप की धमकी दे रहा है।"

इसी वीडियो को खेसारी लाल यादव ने बिहार पुलिस के संज्ञान में लाने की कोशिश की है। उन्होंने बिहार पुलिस को टैग करते हुए लिखा- बिहार के कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गई है क्या मुख्यमंत्री जी? अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी गलत होता है तो जिम्मेदार आप होंगे @bihar_police

इस पूरे मामले से खेसारी लाल यादव और उनके फैंस काफी आहत हैं। उनके हजारों फैंस समर्थन में आ गए हैं। वहीं खेसारी ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि मेरे भीतर का पिता डिस्टर्ब हो चुका है और इस वाकये के बाद मेरी बेटी से बात करने की हिम्मत नहीं हो रही है। मैं उस वीडियो के बाद अपनी बेटी को कॉल तक नहीं कर पा रहा हूं। मैंने गाली खाने को शोहरत नहीं कमाई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!