अनीषा पांडे के मनाने के बाद भी नहीं माने अरविंद अकेला 'कल्लू', रिलीज हुआ गाना ‘लईकी के तिरिया चरितर’

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 04:58 PM IST

Arvind Akela Bhojpuri Song Laiki ke Tiriya charitar: अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘लईकी के तिरिया चरितर’ आदिशक्ति यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। यहां पर देखें अरविंद अकेला कल्लू का गाना।

अनीषा पांडे के मनाने के बाद भी नहीं माने अरविंद अकेला 'कल्लू', रिलीज हुआ गाना ‘लईकी के तिरिया चरितर’

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं ‘लईकी के तिरिया चरितर’। गाने में उनके साथ अनीषा पांडे भी नजर आ रही हैं। गाने को कुछ ही घंटों में 50 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।   
‘लईकी के तिरिया चरितर’ (Laiki ke Tiriya charitar) वीडियो आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। गाने में  अनीषा पांडे अरविंद अकेला को मना रही हैं। अनीषा कल्लू से कह रही है वह सिर्फ उसी से प्यार करती है। वह दूसरी लड़कियों जैसी नहीं है। हालांकि, अनीषा के मनाने के बावजूद कल्लू मान नहीं रहे हैं। गाने में फैंस को दोनों की ये नोक-झोंक और केमेस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। गाने को कुछ ही घंटों में 60 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं।    

धमाकेदार है Arvind Akela kallu का Bhojpuri Song 'लईकी के तिरिया चरितर', देखिए

प्रियंका सिंह अंतरा ने दी आवाज 
गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स बोस रामपुरी ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। वीडियो डायरेक्शन सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है। गाने में अरविंद अकेला कल्लू जींस और स्वेट शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं, अनीषा पांडे भी वेस्टर्न कपड़ों में नजर आ रही हैं। 

18 साल की उम्र में किया डेब्यू
अरविन्द अकेला उर्फ ‘कल्लू’ जिन्हें भोजीवुड़ में लोग 'कलुआ' के नाम से भी जानते हैं। महज 18 साल की उम्र में फिल्म 'दिल भईल दिवाना' से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने उन्हें बतौर एक्टर भोजपुरी में स्थापित भी कर दिया था। 

Arvind Akela (Kallu) Height, Age, Girlfriend, Family, Biography & More »  StarsUnfolded

निर्माता अभी भी उन्हें कम उम्र का समझकर गंभीर रोल देने से कतरा रहे थे, पर कल्लू ने हार नहीं मानी और नतीजा आज हम सबके सामने है। आज के टाइम में कलुआ के ऊपर कोई भी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पैसा लगाने से पीछे नहीं हटता है।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!