Bhojpuri Song: चॉकलेट लागेलू के बाद अंकुश राजा के नए गाने ने मचाया धमाल, रिलीज हुआ ‘धोखा देके गईल बाड़ी’

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 01:47 PM IST

Ankush Raja Antra Singh Priyanka Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा और अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना ‘धोखा देके गईल बाड़ी’ रिलीज हो गया है। यहां देखें गाने का वीडियो...

Bhojpuri Song: चॉकलेट लागेलू के बाद अंकुश राजा के नए गाने ने मचाया धमाल, रिलीज हुआ ‘धोखा देके गईल बाड़ी’

Bhojpuri Song Dhokha Deke Gayil Baadi. भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। गाना चॉकलेट लागेलू के बाद अब उनका नया गाना ‘धोखा देके गईल बाड़ी’ धमाल मचा रहा है। गाने में अंकुश राजा के साथ महिमा सिंह की जोड़ी बनी है। गाने को कुछ ही दिनों में काफी अच्छे व्यूज मिल चुके हैं।     

‘धोखा देके गईल बाड़ी’ (Dhokha Deke Gayil Baadi) यूट्यूब पर आदिशक्ति भोजपुरी में रिलीज हुआ है। गाने में अंकुश राजा ने एक्टिंग के अलावा अपनी आवाज  भी दी है। वहीं, अंतरा सिंह प्रियंका महिमा सिंह की आवाज बनी हैं। गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। इसके अलावा रौशन सिंह ने इसका म्यूजिक दिया है। गाने को सुशांत सिंह, कुमार चंदन ने डायरेक्ट किया है। गाने में महिमा सिंह अपनी बोल्डनेस दिखाते हुए नजर आने वाली हैं। गाने में अंकुश और महिमा सिंह का वेस्टर्न अवतार नजर आ रहा है। 

वायरल हुआ था चॉकलेट लागेलू
अंकुश राजा (Ankush Raja) और शिल्पी राज (Shilpi) का गाना चॉकलेट लागेलू (Chocolate Lagelu) गाने भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में अंकुश जहां पति के किरदार में हैं। गाना 12 जून 2022 को रिलीज हुआ। गाने को सात लाख पांच हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अंकुश और शिल्पी ने अपनी आवाज दी है। छोटू रावत ने इस गाने का संगीत दिया है। वहीं, इस गाने के बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं। 

अंकुश राजा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी भक्ति संगीत एल्बम नमन बा नव दुर्गा के से की थी। साल 2020 में उन्हें गाने कुंवारा में गंगा नहीं ले बनी से पॉपुलेरिटी मिली थी। साल 2019 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'मैं तेरा आशिक' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!