कितना दमदार है इंजन
बाइक के साथ 155 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 18.1 बीएचपी ताकत और 14.2 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। वाएफजेड-आर15 वी4 का डार्क नाइट के अगले हिस्से में यामाहा ने यूएसडी फोर्क्स दिए हैं, वहीं पिछला हिस्सा मोनोशॉक सस्पेंशन से लैस है। कंपनी ने बाइक के अगले और पिछले पहियों में डिस्क देने के साथ इसे डुअल-चैनल एबीएस दिया है।
पूरी तरह एलईडी लाइटिंग
यामाहा ने आर15 वी4 में फुल एलईडी लाइटिंग के साथ प्रोजेक्टर लेंस हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अन्य कई फीचर्स दिए हैं। सेगमेंट की सबसे काबिल बाइक्स में ये शामिल है जिसका मुकाबला केटीएम आरसी 125, केटीएम आरसी 200 और सुजुकी जिक्सर एचएफ 250 के अलावा बजाज पल्सर आरएस200 से भी होता है। इन सबके बाद हीरो मोटोकॉर्प भी जल्द ही इस सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल पेश करने वाली है, ये असल में हीरो करिज्मा की वापसी होगी जो आते ही सबकी टेंशन बढ़ा देगी।
