ऑटो न्यूज़

गर्मियों में Car का इंजन ओवरहीट हो तो क्या करें? भूलकर भी न करें ये गलती

गर्मियों में तेज धूप में लंबी ड्राइविंग के दौरान गाड़ी रुक-रुक कर चले तो इंजन का तापमान भी तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में इंजन ओवरहीट होना हर कार चालक की एक आम परेशानी है।

Image

car engine overheating (Photo: AI Generated)

गर्मियों में कार का इंजन ओवरहीट होना एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन सकता है। तेज धूप, लंबी ड्राइविंग और ट्रैफिक में लगातार रुक-रुक कर चलने की वजह से इंजन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इससे इंजन को भारी नुकसान भी पहुंच सकता है। अगर आप भी कार चलाते हैं तो इंजन ओवरहीट होने की स्थिति में क्या करना चाहिए यह आपको भी पता होना चाहिए।

कार को सुरक्षित जगह पर रोकें

सबसे पहले अगर ड्राइविंग के दौरान Temperature Gauge तेजी से ऊपर जाने लगे या बोनेट से भाप निकलती दिखाई दे, तो तुरंत कार को सुरक्षित जगह पर रोक देना चाहिए। लगातार ओवरहीट इंजन के साथ गाड़ी चलाने से इंजन सीजर जैसी बड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए कार को कुछ समय के लिए बंद कर इंजन को ठंडा होने दें।

तुरंत रेडिएटर कैप न खोलें

इंजन ओवरहीट होने पर तुरंत रेडिएटर कैप खोलने की गलती नहीं करनी चाहिए। गर्म इंजन में कूलेंट और भाप का प्रेशर काफी ज्यादा होता है। ऐसे में कैप खोलने पर गर्म पानी बाहर निकल सकता है। इंजन ठंडा होने के बाद ही रेडिएटर या कूलेंट टैंक चेक करना चाहिए।

यात्रा से पहले कूलेंट लेवल जांचें

Coolant level कम होना भी ओवरहीटिंग की बड़ी वजह मानी जाती है। इसलिए कार में हमेशा सही मात्रा में कूलेंट होना जरूरी है। केवल साधारण पानी की जगह रिकमेंडेड कूलेंट का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह इंजन को ज्यादा प्रभावी तरीके से ठंडा रखने में मदद करता है। लंबी यात्रा से पहले कूलेंट लेवल जरूर जांच लेना चाहिए।

कार का एसी बंद कर ब्लोअर चलाएं

गर्मी में AC का लगातार इस्तेमाल भी इंजन पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। अगर कार ओवरहीट होने लगे तो कुछ समय के लिए AC बंद कर केवल ब्लोअर चलाना फायदेमंद हो सकता है। इससे इंजन पर लोड कम पड़ता है और टेम्प्रेचर धीरे-धीरे नीचे आने लगता है।

कार सर्विसिंग पर ध्यान देते रहें

रेडिएटर फैन और कूलिंग सिस्टम की खराबी भी ओवरहीटिंग का कारण बन सकती है। अगर फैन सही से काम नहीं कर रहा या रेडिएटर में ब्लॉकेज है, तो इंजन जल्दी गर्म हो सकता है। इसलिए समय-समय पर कार सर्विसिंग करवाना और कूलिंग सिस्टम की जांच करवाना जरूरी हो जाता है।

सही ग्रेड का इंजन ऑयल इस्तेमाल करें

इंजन ऑयल की कमी या खराब क्वालिटी का ऑयल भी ओवरहीटिंग बढ़ा सकता है। Engine oil केवल lubrication ही नहीं करता, बल्कि इंजन को ठंडा रखने में भी मदद करता है। इसलिए सही ग्रेड का इंजन ऑयल इस्तेमाल करना और समय पर ऑयल बदलवाना जरूरी है।

कार को धूप में पार्क करने से बचें

गर्मियों में सीधी धूप में लंबे समय तक पार्क की गई कार भी जल्दी गर्म हो सकती है। संभव हो तो कार को छांव में पार्क करें या सनशेड का इस्तेमाल करें। इससे केबिन टेम्प्रेचर के साथ इंजन बे पर भी असर कम पड़ता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article