ऑटो न्यूज़

Triumph ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती बाइक, कीमत जान शोरूम पहुंच जाएंगे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 5, 2023, 07:29 PM IST

Triumph Motorcycle ने भारत में अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल Speed 400 लॉन्च कर दी है जिसकी खास कीमत 2.23 लाख रुपये रखी गई है। पहले 10,000 ग्राहकों के बाद एक्सशोरूम कीमत 2.33 लाख रुपये हो जाएगी।

Image

जल्द ही ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 एक्स को भी मार्केट में पेश किया जाने वाला है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रायम्फ स्पीड 400 भारत में हुई लॉन्च
  • कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल
  • 2.23 लाख रुपये है इंट्रोडक्टरी कीमत

Triumph Speed 400 Launched In India: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने स्पीड 400 लॉन्च कर दी है जिसकी इंस्ट्रोडक्टरी कीमत 2.23 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत के साथ ये भारत में ट्रायम्फ की सबसे सस्ती बाइक बन गई है। हालांकि इस कीमत का फायदा पहले 10,000 बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को मिलेगा, इसके बाद नई ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये हो जाएगी। कंपनी ने पहले ही नई स्पीड 400 और स्क्रैंबल 400 एक्स के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। जल्द ही ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 एक्स को भी मार्केट में पेश किया जाने वाला है।

कितनी दमदार हैं दोनों बाइक्स?

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने इन दोनों बाइक्स को नया 398.15 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी ताकत और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और ये स्लिपर-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है। इसके अलावा अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से दोनों बाइक्स को अलग ट्यूनिंग में पेश किया गया है। दोनों बाइक्स में आगे 43 मिमी यूएसडी फोर्क्स और पीछे अडजस्टेबल गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

जोरदार फीचर्स से लैस बाइक्स

दोनों मोटरसाइकिल को ट्रायम्फ ने एलसीडी स्क्रीन वाला नया स्पीडोमीटर दिया है। यहां एलईडी लाइटिंग, डुअल-चैनल एबीएस, राइड बाय वायर, इम्मोबलाइजर और बंद होने वाला ट्रैक्शन कंट्रोल मिला है। इसके अलावा ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 एक्स के साथ कंपनी ने बंद हो सकते वाला एबीएस भी दिया है। दोनों बाइक्स को अलग व्हील्स दिए गए हैं जिनमें स्ट्रीट 400 के साथ 17 इंच के पहिये मिले हैं, वहीं स्क्रैंबलर 400 एक्स के अगले हिस्से में 19-इंच और पिछले पहिये में 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article