ऑटो न्यूज़

ट्रायम्फ 400 और 400 एक्स की देश में जोरदार डिमांड, रॉयल एनफील्ड को दे रही टक्कर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 21, 2023, 12:25 PM IST

Triumph Motorcycle India ने नई Scrambler 400 और 400 X कुछ समय पहले ही लॉन्च की हैं। अब कंपनी को इनके लिए दमदार प्रतिक्रिया मिलना शुरू हो गई है और इसकी बुकिंग का आंकड़ा 20,000 पार हो चुका है।

Image

कंपनी ने अब तक इन दोनों की 20,000 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रायम्फ की नई बाइक्स देश में हिट
  • स्क्रैंबलर 400 और 400 एक्स सफल
  • कंपनी ने हासिल की 20,000 बुकिंग

Triumph Scrambler Bikes Booking: त्योहारों के सीजन में अगर आप नई स्क्रैंबलर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रायम्फ की दो नई बाइक्स दमदार विकल्प हैं। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया कुछ समय पहले ही नई स्क्रैंबलर 400 और 400 एक्स बाइक्स लॉन्च की हैं। इन दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 2.33 लाख रुपये और 2.63 लाख रुपये रखी गई है। ये दोनों बाइक्स ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं और कंपनी ने अब तक इन दोनों की 20,000 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं। इसके अलावा कंपनी ने ये भी बताया कि दिसंबर या जनवरी के लिए इन बाइक्स का निर्यात भी शुरू किया जाएगा।

क्या कुछ नया मिला

ट्रायम्फ इंडिया ने नई स्क्रैंबलर 400 एक्स के साथ दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स देने के साथ ही रियर एबीएस भी दिया है जिसे बंद किया जा सकता है। इसके अलावा नई बाइक के फीचर्स स्पीड 400 वाले ही हैं। इस कीमत के हिसाब से देखें तो नई स्क्रैंबलर 400 एक्स का भारत में मुकाबला येज्डी स्क्रैंबलर से होगा जिसकी एक्सशोरूम कीमत 2.10 लाख से 2.12 लाख रुपये तक है। हालांकि ताकत और फीचर्स के मामले में येज्डी की ये बाइक ट्रायम्फ के मुकाबले काफी दमदार है। इसके अलावा केटीएम 390 एडवेंचर एक्स से भी ये टक्कर मोल लेगी।

कितनी दमदार है बाइक?

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने इन दोनों बाइक्स को नया 398.15 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी ताकत और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और ये स्लिपर-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है। इसके अलावा अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से दोनों बाइक्स को अलग ट्यूनिंग में पेश किया गया है। दोनों बाइक्स में आगे 43 मिमी यूएसडी फोर्क्स और पीछे अडजस्टेबल गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

जोरदार फीचर्स से लैस

दोनों मोटरसाइकिल को ट्रायम्फ ने एलसीडी स्क्रीन वाला नया स्पीडोमीटर दिया है। यहां एलईडी लाइटिंग, डुअल-चैनल एबीएस, राइड बाय वायर, इम्मोबलाइजर और बंद होने वाला ट्रैक्शन कंट्रोल मिला है। इसके अलावा ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 एक्स के साथ कंपनी ने बंद हो सकते वाला एबीएस भी दिया है। दोनों बाइक्स को अलग व्हील्स दिए गए हैं जिनमें स्ट्रीट 400 के साथ 17 इंच के पहिये मिले हैं, वहीं स्क्रैंबलर 400 एक्स के अगले हिस्से में 19-इंच और पिछले पहिये में 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article