ऑटो न्यूज़

Toyota Innova Crysta का बेस वेरिएंट लॉन्च, कीमत जान बेच देंगे अपनी पुरानी कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 2, 2023, 02:22 PM IST

Toyota Kirloskar Motor ने भारतीय मार्केट में ग्राहकों की चहेती Innova Crysta के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। इनमें नया बेस वेरिएंट शामिल है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 16.26 लाख रुपये है। एमपीवी में कई अन्य बदलाव भी हुए हैं।

Image

कंपनी ने एमपीवी का नया बेस वेरिएंट पेश किया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.26 लाख रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा क्रिस्ट के नए वेरिएंट्स
  • अब 16.26 लाख रुपये से कीमत शुरू
  • कंपनी ने लॉन्च किया नया बेस वेरिएंट

Toyota Innova Crysta New Variants: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने भारतीय मार्केट में इनोवा क्रिस्टा के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। इनमें कंपनी ने एमपीवी का नया बेस वेरिएंट पेश किया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.26 लाख रुपये है। इसके अलावा नई इनोवा के अगले हिस्से और केबिन में भी कई बदलाव किए गए हैं। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का नया 7-सीटर जेडएक्स वेरिएंट भी लॉन्च हुआ है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 25.43 लाख रुपये है। 8-सीट वाले वीएक्स वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 23.79 लाख रुपये रखी गई है।

50,000 में कारें इसकी बुकिंग

नई इनोवा क्रिस्टा में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक इस एमपीवी को 50,000 रुपये में बुक कर सकते हैं। कंपनी ने अपडेटेड इनोवा क्रिस्टा के साथ नई पिआनो ब्लैक ग्रिल अगले हिस्से में दी है जो क्रोम फिनिश में आई है। इसके अलावा अगले बंपर की डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिला है, वहीं इसके डायमंड कट अलॉय व्हील्स भी कुछ हट के नजर आ रहे हैं। बताने की जरूरत नहीं कि इनोवा क्रिस्टा को ग्राहकों के बीच कितना पसंद किया जाता है, अब इसका नया बेस वेरिएंट आने से बिक्री में इजाफे का अनुमान है।

कितना दमदार है नई एमपीवी का इंजन

2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डीजल के साथ 2.4-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जैस है. ये दमदार इंजन 148 बीएचपी ताकत और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. बता दें कि कंपनी ने इससे पहले एमपीवी में दिए जाने वाले 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है. नई इनोवा क्रिस्टा को 5 रंगों - सिल्वर, सुपरव्हाइट, एटिट्यूड ब्लैक, व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन और अवेंट-ग्रेड ब्रोन्ज में उपलब्ध कराया गया है.

फीचर्स के मामले में फुल पैसा वसूल

नई इनोवा क्रिस्टा के साथ मिले स्टैंडर्ड फीचर्स में वायरलेस डोर लॉक के साथ जैक नाइफ की, स्पीडोमीटर के साथ एमआईडी, पावर विंडो के साथ ड्राइवर की ओर ऑटो डाउन, मैनुअल एसी, 3 एसआरएस एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी थेफ्ट सिस्टम, इंमोबलाइजर, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, सीटबेल्ट वार्निंग जैसे फीचर्स दिए हैं. एमपीवी के 7-सीटर वेरिएंट में बीच की कतार अलग-अलग सीट्स के साथ आती है जिसे रिक्लाइनर फंक्शन भी दिया गया है. नई इनोवा क्रिस्टा के जीएक्स वेरिएंट में टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article