ऑटो न्यूज़

जमा कर लीजिए पैसा... आपका दिल जीतने आ रही टोयोटा की नई इनोवा क्रिस्टा हाइक्रॉस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 12:41 PM IST

Toyota 25 नवंबर 2022 को भारतीय मार्केट में Innova Crysta Hycross से पर्दा हटाने वाली है. ये MPV नए हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी जिसका माइलेज जोरदार होगा. कंपनी अगले साल की शुरुआत तक इसकी बिक्री शुरू कर सकती है.

Image

दिखने में नई इनोवा क्रिस्टा हाइक्रॉस स्टैंडर्ड मॉडल से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा हाइक्रॉस एमपीवी
  • 25 नवंबर को भारत में पेश की जाएगी
  • हाइब्रिड इंजन से लैस होगी नई हाइक्रॉस

Toyota Innova Crysta Hycross: टोयोटा 25 नवंबर को भारत में नई इनोवा क्रिस्टा हाइक्रॉस एमपीवी से पर्दा हटाने वाली है. ये एमपीवी संभवतः नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है और इसके साथ नया हाइब्रिड इंजन मिलने की भी संभावना है. कंपनी नए मॉडल को मौजूदा इनोवा क्रिस्टा के साथ बेचने वाली है. दिखने में नई इनोवा क्रिस्टा हाइक्रॉस स्टैंडर्ड मॉडल से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगी, लेकिन दोनों में अंतर दिखाने के लिए इसमें कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए जा सकते हैं. नया मॉडल इसी साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है, यानी इसे ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया जा सकता है.

मिलेगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन!

अर्बन क्रूजर हाइराइडर की तर्ज पर नई जनरेशन इनोवा क्रिस्टा हाइक्रॉस को भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसकी बिक्री मौजूदा इनोवा क्रिस्टा के साथ की जाएगी. जहां इनोवा का मौजूदा मॉडल लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर आधारित होगा, वहीं नई जनरेशन इनोवा को मोनोकॉक फ्रेम पर तैयार किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ये एमपीवी टोयोटा के ग्लोबल टीएनजीए-सी या फिर जीए-सी प्लेटफॉर्म पर बनाई जा रही है. अनुमान ये भी है कि नई इनोवा मौजूदा मॉडल के मुकाबले 100 मिमी लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी.

नई वेलोज एमपीवी से प्रेरित डिजाइन!

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की नई जनरेशन का डिजाइन नई वेलोज एमपीवी से प्रेरित हो सकता है. मौजूदा मॉडल के मुकाबले वजन में नई जनरेशन मॉडल हल्का होगा. पावरट्रेन पर नजर डालें तो 2022 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा हाइक्रॉस् के साथ 2.0-लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस इंजन के साथ घरेलू तौर पर तैयार किया गया नया टीएचएस 2 हाइब्रिड सिस्टम दिया जाने वाला है. इस सिस्टम में दो मोटर वाला सेटअप लगा है जो ताकत देने के अलावा इसे ईंधन के मामले में किफायती भी बनाता है. बता दें कि नई इनोवा क्रिस्टा के साथ डीजल इंजन पेश नहीं किया जाएगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article