Best Adventure Bikes Under 5 Lakh: अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं और एक नई Adventure Bike लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित होगी। मार्केट में 5 लाख रुपए तक के बजट में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इस आर्टिकल में आपको 5 ऐसी पॉपुलर एडवेंचर बाइक्स के बारे में ही जानकारी दे रहे हैं, जो परफॉर्मेंस और कंफर्ट का अच्छा कॉम्बिनेशन हैं।
Royal Enfield Himalayan 450
यह बाइक अपनी मजबूत बिल्ड और ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसमें 452cc का पावरफुल इंजन मिलता है, जो कठिन रास्तों और पहाड़ों पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है। यह लंबी दूरी की यात्राओं के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। कीमत की बात करें तो इस बाइक की कीमत 3.06 लाख रुपए से 3.37 रुपए के बीच पड़ती है।
Hero XPulse 200 4V
Hero XPulse 200 4V भारत की सबसे किफायती और आसान उपलब्ध एडवेंचर बाइक्स में से एक है, जिसे खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है। यह बाइक कम बजट में बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता देने के लिए जानी जाती है और धीरे-धीरे अपने मजबूत प्रदर्शन के कारण काफी लोकप्रिय हो गई है। इसमें 199cc का 4-वॉल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,500 rpm पर 18.9 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 17.35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक की कीमत 1.41 लाख – 1.56 लाख रुपए के बीच पड़ती है।
KTM 390 Adventure X
KTM 390 Adventure X KTM की फ्लैगशिप एडवेंचर बाइक का एक ज्यादा किफायती वर्जन है। इसे उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो 390 प्लेटफॉर्म की परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की यात्रा की क्षमता चाहते हैं, लेकिन ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स की जटिलता नहीं चाहते। बाइक में 399cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,500 rpm पर 44 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 39 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक की कीमत 3.28 लाख रुपए के आसपास पड़ती है।
Suzuki V-Strom SX
Suzuki V-Strom SX एक अलग तरह की एडवेंचर बाइक है, जो मुख्य रूप से रोड-फोकस्ड टूरिंग के लिए बनाई गई है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए बेहतर है जो ज्यादातर समय सड़क (tarmac) पर चलते हैं, लेकिन एडवेंचर बाइक की आरामदायक राइडिंग पोजिशन और स्टाइल भी चाहते हैं। इसमें 249cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9,300 rpm पर 26 bhp की पावर और 22.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक की कीमत 1.98 लाख रुपए के आसपास पड़ती है।
Yezdi Adventure
Yezdi Adventure इस सेगमेंट में एक मजबूत और रफ-टफ पुराने स्टाइल की एडवेंचर बाइक है, जो खास तौर पर सिंपल मैकेनिकल डिजाइन और टूरिंग क्षमता पर फोकस करती है। यह बाइक बजट और परफॉर्मेंस के बीच एक अच्छा संतुलन बनाती है, जिससे यह हाईवे और खराब सड़कों दोनों पर आसानी से चल सकती है। इसमें Alpha-2 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 29.2 bhp की मैक्सिमम पावर और 29.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक की कीमत 2.15 लाख- 2.27 लाख रुपए तक पड़ती है।
