ऑटो न्यूज़

Tesla: भारत आएगी टेस्ला! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी यात्रा पर एलन मस्क के साथ कर सकते हैं मीटिंग

Tesla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करने के लिए अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं, साथ ही इस दौरान वे टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से भी मिल सकते हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क उन चुनिंदा सीईओ के साथ होने वाली पीएम मोदी की उस मीटिंग का हिस्सा होंगे, जो 13 फरवरी को प्रस्तावित है।

Image

टेस्ला भारत आएगी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Tesla आएगी भारत
  • पीएम मोदी की मस्क से होगी मीटिंग
  • अमेरिकी दौरे पर हो सकती है बैठक

Tesla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करने के लिए अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं, साथ ही इस दौरान वे टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से भी मिल सकते हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क उन चुनिंदा सीईओ के साथ होने वाली पीएम मोदी की उस मीटिंग का हिस्सा होंगे, जो 13 फरवरी को प्रस्तावित है। अमेरिकी सरकार द्वारा खर्चों में कटौती के लिए बनाए गए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) के चीफ मस्क अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए समान अवसरों की वकालत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -

आधिकारिक घोषणा नहीं हुई

वह देश में किफायती सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक का परिचालन शुरू करने के लिए जल्द रेगुलेटरी एप्रूवल की भी मांग कर सकते हैं, साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ सहयोग बढ़ा सकते हैं।

हालांकि, अभी पीएम मोदी और मस्क के बीच मुलाकात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पिछले साल मस्क ने अपनी नियोजित भारत यात्रा को टाल दिया था। इसकी वजह टेस्ला के खराब नतीजे थे।

भारत यात्रा में देरी

भारत यात्रा में देरी पर मस्क ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा था कि टेस्ला के दायित्वों के कारण भारत यात्रा में देरी हुई है। मैं इस साल के अंत में भारत आऊंगा। इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने हाल ही में हुई बैठकों के दौरान अपने "पावरवॉल" के साथ देश की बैटरी स्टोरेज क्षमताओं का समर्थन करने का प्रस्ताव रखा है। मस्क भारत में टेस्ला सप्लाई सिस्टम बनाना चाहते हैं।

द्विपक्षीय यात्रा के लिए अमेरिका जाएंगे

पिछले साल जून में पीएम मोदी के रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने के बाद, टेस्ला के सीईओ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह अपनी कंपनियों का भारत में विस्तार करना चाहते हैं। पीएम मोदी 11-12 फरवरी को पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद द्विपक्षीय यात्रा के लिए अमेरिका जाएंगे। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article