ऑटो न्यूज़

4 महीने के भीतर इतने हजार ग्राहकों को मिल चुकी Tata की इलेक्ट्रिक Tiago

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 5, 2023, 08:49 PM IST

Tata Motors ने Tiago EV के 10,000 ग्राहकों को लॉन्च के 4 महीने में ही डिलीवरी दे दी है। ये इलेक्ट्रिक हैचबैक सबसे तेजी से 10,000 बुकिंग्स हासिल करने वाली भारत की पहली कार बनी थी जिसने 24 घंटे में ये आंकड़ा छुआ था।

Image

दिसंबर 2022 ततक कंपनी को 20,000 बुकिंग्स हासिल हो गई थीं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 10,000 ग्राहकों को मिली टिआगो ईवी
  • हजारों ग्राहक अब भी कर रहे इंतजार
  • सिंगल चार्ज में 315 किमी तक चलेगी

Tata Tiago EV Deliveries: टाटा मोटर्स को नई टिआगो ईवी भारतीय मार्केट में लॉन्च हुए अभी 4 महीने भी पूरी नहीं हुए हैं और कंपनी ने इसके 10,000 ग्राहकों को कार की डिलीवरी दे दी है। नई टिआगो ईवी देश की सबसे तेजी से 10,000 बुकिंग पूरी करने वाली कार भी बनी थी, बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे में ही 10,000 ग्राहकों ने इसे बुक कर लिया था। दिसंबर 2022 ततक कंपनी को 20,000 बुकिंग्स हासिल हो गई थीं। टाटा टिआगो ईवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है जो बड़े बैटरी पैक वाले वर्जन के लिए 10.99 लाख तक जाती है।

सिंगल चार्ज में 315 किमी तक रेंज

टाटा मोटर्स का कहना है कि 24 किलोवाट-आवर बैटरी पैक को ग्राहकों की डिमांड के बाद प्राथमिकता से तैयार किया जा रहा है. कार के साथ कंपनी ने 19.2 किलोवाट-आवर बैटरी पैक भी दिया है जो सिंगल चार्ज में 250 किमी तक रेंज देता है, हालांकि ग्राहकों को 315 किमी प्रति चार्ज वाला बैटरी पैक पसंद आ रहा है. इसे घर में या फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है. डीसी फास्ट चार्जर से ये कार 57 मिनट में 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है.

6 सेकंड से कम में 60 किमी/घंटा

टाटा मोटर्स ने टिआगो ईवी के अगले हिस्से में ईवी ग्रिल लगाई है जो दिखने में खूबसूरत है, इसके अलावा केबिन में लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है. टिआगो ईवी में 4 ड्राइविंग मोड्स मिले हैं जिससे ये इलेक्ट्रिक हैचबैक स्पोर्ट मोड में 0-60 किमी/घंटा रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है. इलेक्ट्रिक हैचबैक को किफायती जरूर बनाया गया है लेकिन इसके फीचर्स में कोई कमी नहीं आई है. यहां स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी मिली है.

हार्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर्स

इस कार के अगले हिस्से में जोरदार कॉस्मैटिक बदलाव दिए गए हैं जिससे पहली झलक में ही आप जान जाते हैं कि ये टिआगो ईवी है. टाटा ने नई ईवी के इंटीरियर को भी बहुत आकर्षक बनाया है. यहां ग्राहकों को गियर नॉब नहीं मिलेगा और पैडल भी सिर्फ ब्रेकिंग और एक्सेलरेशन के लिए है. टाटा ने टिआगो ईवी में 8 स्पीकर्स दिए हैं और कार के केबिन में सहूलियत के लिए हार्मन का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article