ऑटो न्यूज़

कुछ करो, तुम्हारी कंपनी TATA की कारें नजर नहीं आतीं... हर्ट हो गया पति का ईगो, फिर हुआ चमत्कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 2, 2023, 02:14 PM IST

Tata Sons के चेयरमैन Natarajan Chandrashekaran ने हाल में एक कार्यक्रम में अपनी पत्नी के कमेंट पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी मुझे कहती थी कि कुछ करो, मुझे सड़कों पर कोई टाटा कार नजर नहीं आती है।

Image

नटराजन का एक हालिया बयान सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के कमेंट पर जानकारी दी है।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा संस के चेयरमैन ने बताई कहानी
  • कुछ करो, मुझे टाटा कारें नहीं दिखतीं
  • और फिर क्या था, चमत्कार ही हो गया

Tata Sons Chairman Natarajan Chandrashekaran: टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन बहुत काबिल व्यक्ति हैं जिन्होंने टाटा में बतौर इंटर्न शुरुआत की थी और आज वो इसी कंपनी के चेयरमैन हैं। नटराजन का एक हालिया बयान सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के कमेंट पर जानकारी दी है। कंपनी की सफलता और चुनौतियों के बीच की कहानी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में नटराजन ने पुराने समय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय सड़कों पर कोई टाटा कार नजर नहीं आती थी, और अब हर दूसरी कार आपको टाटा ब्रांड की दिखाई देगी

कुछ करो, मुझे कोई टाटा कार नहीं दिखती

नटराजन ने बताया कि वो अपने पत्नी के साथ गाड़ी से लोनावला जाते थे, तब उनकी वाइफ रास्ते में गाड़ियां गिनती थीं। इसके बाद वो नटराजन से ये कहा करती थीं कि कुछ करो, मुझे सड़क पर कोई टाटा कार नजर नहीं आती है। इसे उन्होंने टाटा मोटर्स के ट्रांसफॉर्मेशन से जोड़ा और बताया कि हमें कई बार सफलता हासिल करने में काफी समय लग जाता है। मौजूदा समय में सड़कों पर हर दूसरी या तीसरी कार आपको टाटा की नजर आती है, ये मुकाम कंपनी ने कई दशकों में पाया है।

टीमवर्क पर खासा ध्यान देते हैं

नटराजन ने कहा कि जब कोई टीम कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करती है जो उसकी एनर्जी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने आगे कहा कि टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर दांव खेला और ब्रांड की इस इकाई ने जितनी जल्दी सक्सेस पाई है ये आपको भी नजर आ रहा होगा। उन्होंने कंपनी के प्लान को लेकर कहा कि टाटा मोटर्स जल्द 10 नई इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में लाने वाली है, इस रेस में पीछे नहीं रहा जा सकता। इनमें से हर प्रोडक्ट बेहतरीन क्वालिटी का होगा और ग्राहकों के लिए ये भरोसेमंद विकल्प होंगे।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article