ऑटो न्यूज़

Tata Sierra का काउंट डाउन हुआ शुरू, भारतीय मार्केट में इस दिन होगी एंट्री, मिलेंगे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स

जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख करीब आ रही है, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और ग्राहक दोनों इस गाड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाटा सिएरा का लॉन्च कंपनी की एसयूवी रेंज को और मजबूत बनाएगा। इस गाड़ी में कंपनी कई सारे एडवांस फीचर्स देने वाली है।

Image

टाटा की प्रीमियम एसयूवी जल्द भारतीय में जल्द होगी लॉन्च। (फोटो क्रेडिट- Tata Motors)

अगर आप SUV सेगमेंट में एक नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। टाटा के पास अपने करोड़ों फैंस के लिए इस सेगमेंट में कर्व, हैरियर और सफारी जैसी कई सारी गाड़ियां हैं। अब टाटा मोटर्स 25 नवंबर को अपनी नई टाटा सिएरा एसयूवी (Tata Sierra SUV) लॉन्च करने जा रही है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹11 लाख होने की उम्मीद है। यह नई एसयूवी टाटा कर्व के ऊपर और टाटा हैरियर के नीचे रखी जाएगी। कंपनी का यह कदम एसयूवी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

SUV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

टाटा मोटर्स 4.2 से 4.4 मीटर वाले एसयूवी सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। इस आकार की गाड़ियों में अभी कंपनी की कोई मजबूत मौजूदगी नहीं है। नई सिएरा से उम्मीद है कि वह उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो मध्यम आकार की एसयूवी खरीदना चाहते हैं। फिलहाल, टाटा के पास पंच और नेक्सन जैसे 4 मीटर से कम की गाड़ियां हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन बड़ी एसयूवी के सेगमेंट में कंपनी की पकड़ थोड़ी कमजोर रही है।

Tata Sierra SUV की कीमत

कंपनी अपनी इस दमदार एसयूवी को करीब 11 लाख रुपये की संभावित शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। इस प्राइस सेगमेंट में टाटा सिएरा उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है जो स्टाइलिश और फीचर-रिच एसयूवी लेना चाहते हैं, लेकिन बहुत महंगी गाड़ी नहीं खरीदना चाहते। कंपनी का कहना है कि नई सिएरा में आधुनिक फीचर्स और नई तकनीक मिलेगी, जो आज के उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख करीब आ रही है, ऑटोमोबाइल उद्योग और ग्राहक दोनों इस गाड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाटा सिएरा का लॉन्च कंपनी की एसयूवी रेंज को और मजबूत बनाएगा और दिखाएगा कि टाटा भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को समझकर लगातार नई गाड़ियां पेश कर रही है। कुल मिलाकर, नई टाटा सिएरा से उम्मीद है कि यह मध्यम आकार की एसयूवी के बाजार में टाटा मोटर्स को एक नई पहचान दिलाएगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article