ऑटो न्यूज़

TATA भारत में जल्द ला रही नई Nexon फेसलिफ्ट, दीवाना बना देगा इसका नया लुक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 25, 2023, 08:55 PM IST

Tata लगातार देश में नई Nexon फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है जिसे जल्द लॉन्च किया जाने वाला है।

Image

लुक के मामले में यकीन से कहा जा सकता है कि नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट अलग ही लेवल पर जाने वाली है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा जल्द ला रही नैक्सॉन फेसलिफ्ट
  • दिखने में बहुत जोरदार होगी नई कार
  • पहले से काफी खूबसूरत है ये एसयूवी

Tata Nexon Facelift Spotted Testing: टाटा मोटर्स लगातार नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट की टेस्टिंग देश की सड़कों पर कर रही है, इससे कार के बहुत सारे फीचर्स की जानकारी लॉन्च से पहले ही मिल गई है। कंपनी इस कार को केबिन से तो लगभग पूरी तरह बदलने वाली है, लेकिन इसके एक्सटीरियर में हुए बदलाव आपको बहुत प्रभावित करेंगे। लुक के मामले में यकीन से कहा जा सकता है कि नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट अलग ही लेवल पर जाने वाली है। पहले से खूबसूरत इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को अब और भी जोरदार स्टाइल और डिजाइन में पेश किया जाने वाला है।

लगातार जारी है कार की टेस्टिंग

टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट की टेस्टिंग लगातार भारतीय सड़कों पर जारी है। हाल में फेसलिफ्ट मॉडल का केबिन नजर आया है जिसमें नई एसयूवी के फीचर्स की बहुत सारी जानकारी सामने आ गई है। सूत्रों की मानें तो टाटा मोटर्स नई 2023 नैक्सॉन फेसलिफ्ट को जुलाई में लॉन्च करने वाली है। इसे बिल्कुल नई डिजाइन और स्टाइल के साथ मार्केट में लाया जा रहा है। नई नैक्सॉन मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल अलग है और टाटा कर्व कॉन्सेप्ट से नई कार बहुत प्रेरित नजर आ रही है।

किन फीचर्स से लैस होगी एसयूवी?

नई टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट के केबिन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इनमें सबसे दिलचस्प बड़े साइज का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नजर आ रहा है जो मौजूदा एसयूवी में मिलने वाले 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम से बड़ा है। इसके अलावा हाल में कंपनी ने हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन में जो पतला इंटरफेस दिया है, वो भी नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट के साथ दिया जा सकता है। कंपनी ने यहां नई दो स्पोक वाली फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दी है जो टाटा कर्व कॉन्सेप्ट से प्रेरित लगती है।

कितनी अलग है नैक्सॉन फेसलिफ्ट

नई जनरेशन टाटा नैक्सॉन के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिला है जो एलईडी डीआरएल के साथ दिखाई दिया है। यहां नए अलॉय व्हील्स और आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स भी नजर आए हैं, इसके अलावा नई नैक्सॉन अब बहुत कुछ सफारी और हैरियर एसयूवी जैसी दिखने लगी है। कार के पिछले हिस्से में नए एलईडी टेललैंप्स लगे हैं जो मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी पतले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले हिस्से में दोनों लाइट्स को जोड़ता एक लाइटबार दिया जाएगा।

कैसा होगा इंटीरियर और इंजन

नई नैक्सॉन के साथ अपडेटेड इंटीरियर मिलने वाला है जो नई अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड डिजाइन के साथ आएगा। यहां 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है जो नए पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का साथी बनेगा। 2023 नैक्सॉन को 1.5-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है जो 108 बीएचपी ताकत और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। टाटा मोटर्स यहां नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है जो 123 बीएचपी ताकत और 225 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article