ऑटो न्यूज़

Tata Motors की हो गई दिवाली, 30 दिन में बेच दी 1 लाख गाड़ियां

टाटा नेक्सॉन ने इस दौरान सबसे अहम भूमिका निभाई, जिसने 38,000 से अधिक यूनिट्स की रिटेल बिक्री दर्ज की जो साल-दर-साल 73 प्रतिशत की वृद्धि है। यह मॉडल सितंबर 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बनी रही।

Image

Tata Nexon/Photo-Tata motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने त्योहारी सीजन के दौरान अपने रिटेल बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी के अनुसार, नवरात्रि से दिवाली तक के 30 दिनों में उसने 1 लाख से अधिक पैसेंजर वाहनों की बिक्री की है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। कंपनी का कहना है कि यह मजबूत प्रदर्शन उसकी एसयूवी रेंज और इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो की बदौलत रहा।

नेक्सॉन का सबसे बड़ा योगदान

टाटा नेक्सॉन ने इस दौरान सबसे अहम भूमिका निभाई, जिसने 38,000 से अधिक यूनिट्स की रिटेल बिक्री दर्ज की जो साल-दर-साल 73 प्रतिशत की वृद्धि है। यह मॉडल सितंबर 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बनी रही। इसके बाद टाटा पंच ने 32,000 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वर्ष के त्योहारी सीजन की तुलना में 29 प्रतिशत अधिक है।

ईवी सेगमेंट में भी जबरदस्त प्रदर्शन

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो ने भी अपनी मजबूत रफ्तार बनाए रखी। कंपनी ने इस अवधि में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो 37 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्शाते हैं। टाटा मोटर्स ने कहा कि कार और एसयूवी सेगमेंट में इसके विविध मॉडल्स ने इस सफलता को और गति दी।

शैलेश चंद्र का बयान

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शैलेश चंद्र ने कहा, “नवरात्रि से दिवाली तक के 30 दिनों में हमने 1 लाख से अधिक वाहनों की डिलीवरी कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जो पिछले साल की तुलना में 33% की वृद्धि को दर्शाती है। हमारी एसयूवी रेंज ने इस वृद्धि में अहम भूमिका निभाई है नेक्सॉन ने 38,000 से अधिक बिक्री के साथ 73% वृद्धि दर्ज की, जबकि पंच ने 32,000 यूनिट्स बेचकर 29% की बढ़त हासिल की। हमारी ईवी रेंज ने भी शानदार प्रदर्शन किया, 10,000 से अधिक ईवी की बिक्री के साथ 37% की वृद्धि दर्ज की।”

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रदर्शन न केवल त्योहारी सीजन की सफलता को दर्शाता है, बल्कि आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए भी सकारात्मक रफ्तार तय करता है। टाटा मोटर्स अब नए लॉन्च और ग्राहकों के लगातार उत्साह के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article