ऑटो न्यूज़

टेस्टिंग के दौराना दिखी टाटा की बिल्कुल नई कर्व एसयूवी, प्रोडक्शन के लिए तैयार!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 23, 2023, 05:51 PM IST

Tata Motors लगातार Curvv SUV की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर कर रही है और हाल में ये एसयूवी फिर नजर आई है। बता दें कि टेस्ट मॉडल प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आया है और जल्द एंट्री कर सकता है।

Image

कयास लगाए जा रहे हैं कि टाटा पंच ईवी के बाद कंपनी कर्व एसयूवी को पेश करेगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्टिंग करती दिखी नई टाटा कर्व
  • प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी एसयूवी

Tata Curvv Spotted Testing: टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई कर्व एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये नई एसयूवी प्रोडक्शन शुरू होने के लिए लगभग तैयार दिख रही है और इसकी डिजाइन लैंग्वेज हालिया लॉन्च हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट से मिलती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टाटा पंच ईवी के बाद कंपनी कर्व एसयूवी को पेश करेगी। भारत में लॉन्च होते ही इस नई गाड़ी का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से शुरू हो जाएगा। ह्यून्दे इंडिया भी जल्द ही पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का फेसलिफ्ट वेरिएंट देश में लॉन्च करने वाली है।

कितनी खास है नई कर्व

टाटा मोटर्स नई 2024 कर्व एसयूवी के साथ बिल्कुल नई डिजाइन के एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप दे सकती है। इसके साथ ही हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार भी मिल सकता है। एसयूवी को ए-पिलर पर लगे ओआरवीएम, छत की झुकती हुई डिजाइन, शार्क फिन एंटीना, एल-शेप एलईडी टेललाइट्स और पिछले बंपर पर नंबर प्लेट के लिए छोड़ी गई जगह भी मिल सकती है। स्पाय फोटोज में नई टाटा कर्व काफी खूबसूरत स्टांस वाली एसयूवी नजर आ रही है।

कैसा हो सकता है केबिन

2024 टाटा कर्व एक कूपे एसयूवी होगी जिसके साथ हाइटेक केबिन मिलने का अनुमान है। कार के केबिन में 12.3-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है जो पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगा। इसके अलावा एसी बटन, इलेक्ट्रिक सनरूफ के लिए टच सेंसिटिव बटन मिल सकते हैं, वहीं 2 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, नया गियर लीवर, ड्राइव मोड्स के लिए रोटरी डायल और दो रंगों वाला इंटीरियर मिलने की संभावना है। एसयूवी को 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article