ऑटो न्यूज़

Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक माइक्रो कार आ रही है धूम मचाने, सिंगल चार्ज में चलेगी 270 KM, जानें इसके फीचर्स

Suzuki Vision E-Sky के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें C-शेप LED DRLs, पिक्सल-स्टाइल हेडलाइट्स, बॉडी में आपको स्मूद लाइनें दी गई है जो इसे बेहतरीन लुक्स देती हैं।

Image

सुजुकी जल्द लॉन्च कर सकती है कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार। (फोटो क्रेडिट-Global Suzuki)

दिग्गज कार निर्माता कंपनी Suzuki Motor Corporation ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक माइक्रो कार से पर्दा उठा दिया है। सुजुकी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को जापान मोबिलिटी शो 2025 में शो-केस किया। सुजुकी की ये इलेक्ट्रिक माइक्रो कार अभी एक कॉन्सेप्ट कार है जिसे कंपनी भविष्य में लॉन्च कर सकती है। सुजुकी ने हमेशा मिडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए ऐसी गाड़ियां पेश की है जो कि कीमत में सस्ती हो और साथ ही फ्यूल एफिशिएंट हों। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार में भी कुछ ऐसे ही फीचर्स देने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी अपनी Vision E-Sky को 2026 फाइनेंशियल ईयर तक बाजार में लॉन्च कर सकती है।

क्या है Suzuki Vision E-Sky?

Suzuki Vision E-Sky को कंपनी ने “Just Right Mini BEV” टैगलाइन के साथ पेश किया है। इसका मतलब एक ऐसी बैटरी कार से है जो शहरों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस कार को कंपनी ने उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जो साइज में छोटी लेकिन परफॉर्मेंस ओरिएंटेड गाड़ी चाहते हैं। सुजुकी ने Vision E-Sky को स्मार्ट, यूनिक और पॉजिटिव थीम के साथ डिजाइन किया है जो कि इसे मॉडर्न अपील दिया है।

डिजाइन

Suzuki Vision E-Sky एक फ्यूचरिस्टिक कार है और इसका डिजाइन भी इसी हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें आपको कॉम्पैक्ट डिजाइन मिलता है। इसके डायमेंशन की बात करें तो इसमें 3,395 mm लंबाई, 1,475 mm चौड़ाई और 1,625 mm ऊंचाई दी गई है। सुजुकी ने इस तरह के इसका डिजाइन दिया है जिससे यह भीड़ भाड़ वाले इलाकों और पतली गलियों में भी आसानी से निकल सके। इसके पार्किंग के लिए भी कम जगह लगने वाली है। Suzuki Vision E-Sky के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें C-शेप LED DRLs, पिक्सल-स्टाइल हेडलाइट्स, बॉडी में आपको स्मूद लाइनें दी गई है जो इसे बेहतरीन लुक्स देती हैं। इस इलेक्ट्रिकल कार में आपको रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल्स मिलने वाले हैं। इसके स्लोपिंग रूफलाइन और बोल्ड व्हील आर्च इसे मिनी SUV के साथ साथ स्पोर्टी लुक देते हैं।

इंटीरियर

Vision E-Sky का इंटीरियर आपको प्रीमियम फील देने वाला है। इसमें आपको इंटीरियर में कई सारे एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं। अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में “Less is More” कॉन्सेप्ट के तहत कम बटन दिए गए हैं जिससे ले आउट बेहद सिंपल लगता है। कार में फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसके साथ ही इसमें आपको मॉडर्न ट्रे-स्टाइल डैशबोर्ड मिलेगा।

परफॉर्मेंस और रेंज

Suzuki Vision E-Sky में आपको शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। कंपनी ने इसमें हाई-एफिशिएंसी बैटरी उपलब्ध कराई है। कंपनी की मानें तो यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में करीब 270 किलोमीटर की रेंज देगी। अगर ऐसा होता है तो शहरी ड्राइविंग के हिसाब से यह एक बेहद प्रभावशाली परफॉर्मेंस होगा। Suzuki का अपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर पूरा फोकस इसे लो-कॉस्ट, मेंटेनेंस-फ्री और एनर्जी-एफिशिएंट रखने पर है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article