ऑटो न्यूज़

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है Simple Energy, जानें सबकुछ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 24, 2023, 12:13 PM IST

बेंगलुरु आधारित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Simple Energy ने हाल में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। अब कंपनी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा है कि सिंपल एनर्जी जल्द इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है।

Image

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में Simple Energy के Fouder और CEO सुहास राजकुमार ने कंपनी की ग्रोथ और प्लान के बारे में बात की है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रिक कार ला रही है सिंपल
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर कर दिया लॉन्च
  • कार पर चालू कर दिया है काम

Simple Energy Electric Car: बेंगलुरु आधारित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता सिंपल एनर्जी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन लॉन्च किया है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 1 लाख से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली हैं जिसे एक जोरदार शुरुआत कहा जा सकता है। कंपनी ने बेंगलुरु से इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिस्ट्रिब्यूशन का काम शुरू किया है, इसके बाद तीन महीने में देश के बड़े शहरों में सिंपल के टचपॉइंट शुरू किए जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सिंपल एनर्जी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने कंपनी की ग्रोथ और प्लान के बारे में बात की है।

जल्द इलेक्ट्रिक कार का है प्लान

सिंपन वन इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद का प्लान क्या होगा? इसके जवाब में सुहास ने कहा, "सिंपल सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं बनाने वाली, कंपनी जल्द इलेक्ट्रिक कार भी मार्केट में लाने वाली है जिसपर काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर भी काम किया जा रहा है। देश में पर्याप्त टैलेंट और बेहतरीन इंजीनियर्स हैं, तो हम पूरी तरह भारत में बनी इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए सक्षम हैं।" सुहास ने आगे बताया कि बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कार 2025 से पहले ही पेश कर दी जाएगी।

कितनी है सिंपल वन की कीमत

सिंपल एनर्जी ने लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद भारत में सिंपल वन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की बेंगलुरु में एक्सशोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है जो 1.5 लाख तक जाती है। ग्राहकों को 13,000 रुपये अलग से खर्च करके 750-वाट का पोर्टेबल चार्जर मिलने वाला है। 6 जून से ग्राहकों को ये ई-स्कूटर मिलना शुरू हो जाएगा। जहां कंपनी इसका उत्पादन धीमे-धीमे बढ़ाने वाली है, वहीं 1 जून 2023 से मिलने वाली सब्सिडी के हिसाब से इसके दाम घटेंगे।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article