ऑटो न्यूज़

करीब 3 लाख रुपये की होगी नई Royal Enfield Shotgun 650, लुक ऐसा कि पलटकर देखेगी जनता

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 10, 2023, 10:17 AM IST

Royal Enfield ने पहले मार्केट में Hunter 350 लॉन्च की और इसके बाद Super Meteor 50 बाजार में आई। अब कंपनी जल्द नई और दमदार Shotgun 650 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

Image

एक और दमदार मोटरसाइकिल को हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जो रॉयल एनफील्ड की शॉटगन 650 है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650
  • टेस्टिंग के दौरान नजर आई बाइक
  • दमदार इंजन के साथ धाकड़ लुक

Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड लगातार एक से बढ़कर एक प्रोडक्टी भारत में लॉन्च किए जा रही है और हंटर 350 के अलावा हालिया लॉन्च सुपर मीटिओर ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। एक और दमदार मोटरसाइकिल को हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जो रॉयल एनफील्ड की शॉटगन 650 है। ये नई बाइक रॉयल एनफील्ड एसजी650 कॉन्सेप्ट पर आधारित है और इसे कंपनी की 650 ट्विंस वाले प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी बहुत जल्द मार्केट में सुपर मीटिओर 650 भी लाने वाली है जो 650 सीसी की क्रूजर मोटरसाइकिल होगी।

दिखने में जोरदार है नई शॉटगन 650

रॉयल एनफील्ड की ये नई मोटरसाइकिल दिखने में बहुत जोरदार है और इसे देखते ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मार्केट में आते ही ये हिट हो जाएगी। शॉटगन 650 के अगले हिस्से में दिए गए यूएसडी फोर्क्स वैसे ही हैं जैसे कुछ समय पहले दिखी सुपर मीटिओर 650 में लगे थे। बाइक के पिछले हिस्से में डुअल शॉक अबजॉर्बर्स दिए गए हैं। बाइक के साथ अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं और संभव है कि ये ट्यूबलेस टायर्स के साथ आएगी। यहां ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो संभावित रूप से ट्रिपर नेविगेशन के साथ आएगा।

मिलेगा दमदार पैरेलल-ट्विन इंजन!

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 के साथ पहले से बिक रही कंपनी की बाकी दमदार बाइक्स वाला 648 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजल मिलने के आसार हैं। ये इंजन 47 बीएचपी ताकत और 52 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी कोई तकनीकी जानकारी आधिकारिक रूप से मुहैया नहीं कराई है। लंबे समय से भारतीय मार्केट में इस नई मोटरसाइकिल के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है, इससे पहले कंपनी हंटर 350 और सुपर मीटिओर 650 उतार चुकी है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article