ऑटो न्यूज़

आ गया रॉयल एनफील्ड का गोरिल्ला, 2.39 लाख रुपये में मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

रॉयल एनफील्ड ने देर रात तक मैनहैटन में चले कार्यक्रम में अपनी नई बाइक गोरिल्ला 450 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.39 लाख रुपये रखी गई है और रॉयल एनफील्ड हिमालयन के बाद 450cc इंजन पर आधारित यह दूसरी बाइक है। आइये जानते हैं इस बाइक में आपको क्या कुछ खास ऑफर किया जा रहा है।

Image

आ गया रॉयल एनफील्ड का गोरिल्ला, 2.39 लाख रुपये में मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Royal Enfield Guerilla 450: रॉयल एनफील्ड ने देर रात तक मैनहैटन में चले कार्यक्रम के दौरान अपनी नई बाइक, गोरिल्ला 450 को लॉन्च कर दिया है। भारत में इस बाइक को 2.39 लाख की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। बाइक में आपको 450cc का इंजन देखने को मिलता है और रॉयल एनफील्ड हिमालयन के बाद यह दूसरी बाइक है जो शेरपा 450 के इंजन पर आधारित है। रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला रोडस्टर स्टाइल की एक बाइक है और इसमें आपको रेट्रो डिजाइन देखने को मिलता है।

कितने वेरिएंट में आया गोरिल्ला

रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला 450 को कुल तीन वेरिएंट्स में पेश किया जायेगा जिन्हें फ्लैश, डैश और एनालॉग का नाम दिया गया है। बाइक में आगे की तरफ गोल LED हेडलाइट दी गई है और फ्यूल टैंक टियर-ड्रॉप आकार का है। बाइक की सीट काफी कंफर्टेबल है और काफी नीची है। इस बाइक को रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली बाइक के आईडिया के तौर पर भारतीय मार्केट में पेश किया गया है।

परफॉरमेंस और फीचर्स

गोरिल्ला 450 में आपको 452cc का लिक्विड कूल्ड इंजन ऑफर किया जाता है जो 39.47 हॉर्सपावर की ताकत और 40nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक को 6 स्पीड गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और साथ ही स्लिप और असिस्ट क्लच भी बाइक में ऑफर किया गया है। बाइक का कुल भार 185 किलोग्राम है और बाइक में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फॉर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप देखने को मिलता है। बाइक में गोल TFT डिस्प्ले है और आप इसकी मदद से मीडिया के साथ-साथ गूगल मैप भी ऑपरेट कर सकते हैं। बाइक की बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है और बाइक की डिलीवरी अगस्त 2024 में शुरू कर दी जायेगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article