ऑटो न्यूज़

Renault Kiger की कीमत में बड़ी कटौती, नए फीचर्स के साथ करीब 1 लाख तक डिस्काउंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 2, 2023, 02:55 PM IST

Renault India ने Kiger SUV की कीमत में 26,000 रुपये की कटौती की है जिसके बाद RXT (O) MT वेरिएंट की कीमत 8.24 लाख रुपये से घटकर 7.99 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा नए फीचर्स भी कार को मिले हैं।

Image

26,000 रुपये कीमत घटाने के अलावा कंपनी मोटा डिस्काउंट भी काइगर पर दे रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • काइगर RXT (O) MT की कीमत घटी
  • नए फीचर्स के साथ आई नई काइगर
  • करीब 1 लाख तक डिस्काउंट भी मिला

Renault Kiger SUV Gets Cheaper: रेनॉ ने भारतीय मार्केट के लिए नई काइगर की मिड-ट्रिम को अपडेट किया है जिसे कंपनी ने नए फीचर्स के साथ पेश किया है। रेनॉ काइगर आरएक्सटी ऑप्शनल एमटी की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 8.24 लाख रुपये से घटकर अब 7.99 लाख रुपये कर दी गई है। कीमत में कटौती करने के अलावा रेनॉ इंडिया ने नई काइगर RXT (O) MT को नया 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी, एलईडी हेडलैंप्स और अलॉय व्हील्स जैसे कई नए फीचर्स दिए हैं।

डिस्काउंट अलग से दे रही रेनॉ

रेनॉ इंडिया की मानें तो काइगर एसयूवी की आरएक्सजेड ट्रिम के साथ 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कार पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 12,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 49,000 रुपये तक लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। कुल मिलाकर 91,000 रुपये तक डिस्काउंट ग्राहकों को यहां मिलने वाला है। तो ये डील बहुत जोरदार साबित होने वाली है जहां 26,000 रुपये कीमत घटाने के अलावा कंपनी मोटा डिस्काउंट भी काइगर पर दे रही है।

कितना दमदार है कार का इंजन

रेनॉ काइगर आरएक्सटी के साथ कंपनी ने 1.0-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प दिए हैं। ये दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। काइगर का स्टैंडर्ड इंजन जहां 72 एचपी ताकत बनाता है, वहीं इसके टर्बो पेट्रोल इंजन की क्षमता 100 एचपी है। रेनॉ काइगर को कुल 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है जिनमें आरएक्सई, आरएक्सटी, RXT (O) और आरएक्सजेड। बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपनी कारों को नए ईंधन नियमों के हिसाब से अपडेट किया है जो 1 अप्रैल 2023 से लागू कर दिए गए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article