ऑटो न्यूज़

इस गलती पर जमकर चालान कर रही है पुलिस, सड़क पर भूलकर न करें ये गलती

इस साल की शुरुआत में ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली में एक स्पेशल ड्राइव शुरू की थी। हाल ही में ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 1 जनवरी से 31 मार्च 2024 के बीच एक लाख से ज्यादा लोगों का चालान किया गया है। इन सभी लोगों का चालान स्टॉप लाइन नियमों का उल्लंघन करने की वजह से किया गया है।

Image

इस गलती पर जमकर चालान काट रही है ट्रैफिक पुलिस

Photo : BCCL

Stop Line Violation: ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सरकार और प्रशासन धीरे-धीरे काफी शक्ति बढ़ने लगे हैं। इस साल की शुरुआत में ही दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने एक नई ड्राइव शुरू की थी। हाल ही में ट्रैफिक पुलिस ने इस ड्राइव के दौरान किए गए चालानों से संबंधित डेटा को साझा किया है। जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि साल 2024 के पहले 3 महीनों के दौरान स्टॉप लाइन से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने की वजह से एक लाख से ज्यादा यात्रियों का चालान किया गया है।

क्या है स्टॉप-लाइन का उल्लंघन?

सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग से पहले स्टॉप लाइन बनाई जाती है। वाहन चालकों को स्टॉप लाइन से पीछे ही अपनी गाड़ी को रोक लेना होता है। रोड एक्सीडेंट, पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा, और ट्रैफिक जाम को कम करने जैसे कारणों की वजह से ही स्टॉप लाइन का निर्माण किया गया था। इस साल स्टॉप लाइन नियमों का उल्लंघन करने की वजह से 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच 1,26,084 लोगों का चालान किया गया है।

बढ़ रहे नियम उल्लंघन के मामले

पिछले साल पहले 3 महीना के दौरान स्टॉप लाइन नियमों का उल्लंघन करने की वजह से 1,05,317 लोगों का चालान किया गया था। इसका मतलब यह है कि 2024 में सालाना आधार पर स्टॉप लाइन नियमों के उल्लंघन के मामलों में 20% का उछाल देखा गया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने यह भी बताया कि 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा चालान जिन ट्रैफिक सर्कल्स में जारी किए गए हैं, उनकी पहचान भी कर ली गई है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article