ऑटो न्यूज़

भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गाड़ियां खरीदने का ट्रेंड, जानें क्या कहती है स्टडी

Online Vehicle Sales In India: अर्बन साइंस के इस सर्वेक्षण में अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, चीन, भारत और मैक्सिको के 9,000 से अधिक लोग शामिल हुए। इस वैश्विक अध्ययन के निष्कर्षों से पता चला कि ज्यादातर भारतीय खरीदार अभी भी मुख्य रूप से पारंपरिक डीलरशिप के माध्यम से वाहन खरीदना पसंद करते हैं।

Image

ज्यादातर भारतीय खरीदार अभी भी मुख्य रूप से डीलरशिप के माध्यम से वाहन खरीदना पसंद करते हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • देश में बढ़ रहे ऑनलाइन ग्राहक
  • स्टडी में सामने आया रोचक तथ्य
  • ऑनलाइन वाहन खरीद रहे लोग

Online Vehicle Sales In India: भारत में अधिकांश कार खरीदार अभी भी परंपरागत डीलरशिप के माध्यम से खरीदारी पसंद करते हैं, जबकि डिजिटल मंच भी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया। अर्बन साइंस के इस सर्वेक्षण में अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, चीन, भारत और मैक्सिको के 9,000 से अधिक लोग शामिल हुए। इस वैश्विक अध्ययन के निष्कर्षों से पता चला कि ज्यादातर भारतीय खरीदार अभी भी मुख्य रूप से पारंपरिक डीलरशिप के माध्यम से वाहन खरीदना पसंद करते हैं।

10 में से 9 शोरूम वाले

अर्बन साइंस के इस सर्वेक्षण में सामने आया है कि इस काम में विश्वास और संबंध महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 10 में लगभग नौ कार खरीदार परंपरागत डीलरशिप पर जाने के लिए अधिक इच्छुक हैं। उन्हें लगता है कि एक बड़ा वित्तीय निर्णय लेने के लिए यह एक भरोसेमंद तरीका है। हालांकि भारतीय ग्राहक ऑनलाइन मार्केट में दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन तक ही सीमित हैं।

युवाओं में ज्यादा है ट्रेंड

सर्वेक्षण के अनुसार डीलरशिप एक ऐसा स्थान देते हैं, जहां विश्वास पैदा होता है, सौदे व्यक्तिगत होते हैं और रिश्ते बनते हैं। डिजिटल मंच एक पूरक भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं और इनमें तेजी से वृद्धि हो रही है। युवा उपभोक्ता शोरूम में जाने से पहले ऑनलाइन जानकारी ले रहे हैं। कुल मिलाकर अब गाड़ियों की खरीद भी ऑनलाइन पसंद की जा रही है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article