ऑटो न्यूज़

पहली बार सामने आया Ola इलेक्ट्रिक कार का केबिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 11:32 AM IST

Ola Electric मार्केट में 3 ई-स्कूटर्स पेश कर चुकी है, इसके साथ ही कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है. हाल में इस कार का नया टीजर जारी किया गया है जिसमें इंटीरियर की झलक पहली बार देखने को मिला है.

Image

कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसे 500 किमी तक चलाया जा सकता है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला इलेक्ट्रिक कार का नया टीजर
  • पहली बार दिखी इंटीरियर की झलक
  • 4 सेकंड में पकड़ेगी 100 किमी स्पीड

Ola Electric Car Interior Teased: ओला इलेक्ट्रिक ई-सकूटर्स के बाद अब पूरी तरह बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार मार्केट में लाने की तैयार कर रही है. कंपनी ने हाल में इस प्रीमियम ई-कार का नया टीजर जारी किया है जिसमें पहली बार इसका इंटीरियर देखने को मिला है. टीजर में कार का केबिन बिना साफ-सुथरा नजर आ रहा है और इसमें टचस्क्रीन सिस्टम लगा हुआ है. कार के ज्यादातर कंट्रोल्स टच सेंसर्स के जरिए काम करते हैं और ध्यान खींचने वाली बात इसका स्टीयरिंग व्हील है. ओला इलेक्ट्रिक कार का स्टीयरिंग व्हील गोल की जगह चौकोर शेप का है.

Ola Electric Car Interior

ओला इलेक्ट्रिक कार का स्टीयरिंग व्हील गोल की जगह चौकोर शेप का है.

4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि नई ओला इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम कैटेगिरी की होगी और इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये के आस-पास होगी. नई कार भारत की सबसे तेज रफ्तार बैटरी से चलने वाली फोर-व्हीलर बताई जा रही है. कंपनी का दावा है कि सिर्फ 4 सेकंड में ये इलेक्ट्रिक कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है और सिंगल चार्ज में इसे 500 किमी तक चलाया जा सकता है.

टीजर में और क्या आया सामने

ओला इलेक्ट्रिक द्वारा कुछ समय पहले जारी टीजर में नई ईवी का चेहरा देखने को मिला है जिसमें एलईडी डीआरएल दिखा है जो एक लाइटबार से जुड़ा हुआ है. इसके बीच में ओला का लोगो लगा हुआ है और कार के पिछले हिस्से में भी अगले हिस्से जैसा एलईडी लाइट पैटर्न दिया गया है. इसके दोनों ओर उभरे हुए फेंडर्स भी आसानी से देखे जा सकते हैं. इसके अगले बंपर पर डिफ्यूजर जैसा पुर्जा दिखाई दे रहा है, इसे देखकर लगता है कि कार के एयरोडायनामिक्स पर भी काफी काम किया गया है.

2024 तक मार्केट में आएगी कार!

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी बहुत जल्द इलेक्ट्रि्रक 4-व्हीलर के लिए एक नया प्रोडक्शन प्लांट शुरू करने वाली है. कंपनी की मानें तो नई ओला इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन 2024 की शुरुआत तक चालू हो जाएगा. भाविश अग्रवाल ने कहा कि नया प्रोडक्शन प्लांट जब अपनी पूरी क्षमता से काम करेगा, तब सालाना 10 लाख इलेक्ट्रिक कारें और 1 करोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का उत्पादन किया जा सकेगा. मार्केट में आ जाने के बाद नई इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला काफी जोरदार होने वाला है, क्योंकि 2024 तक कई इलेक्ट्रिक कारें बाजार में बिकने लगेंगी.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article