ऑटो न्यूज़

Ola इलेक्ट्रिक का 72 Hour फेस्टिव चार्ज, ऑफर्स इतने कि लाभ उठाते-उठाते थक जाएंगे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 22, 2023, 07:34 PM IST

Ola Electric ने दशहरे पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 72 Hour Festive Charge ऑफर्स दिए हैं। इनमें नई Ola Electric Scooter की खरीद पर आप जोरदार फायदा उठा सकते हैं। जानें क्या-क्या डिस्काउंट मिलेंगे।

Image

22 से 24 अक्टूबर के बीच दशहरे पर आप अपने लिए सस्ते में ओला ईवी खरीद सकते हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Ola 72 Hour Festive Charge
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर लाभ
  • कई तरह के फायदे उठा सकेंगे ग्राहक

Ola Electric 72 Hour Festive Charge: भारत में तेजी से पॉपुलर हुई ओला इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों को दमदार त्योहारी ऑफर्स दिए हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने 72 घंटे के लिए इलेक्ट्रिक रश नाम का सीजन डिस्काउंट दिया है जो भारत ईवी फेस्ट के अंतर्गत पेश किया गया है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर पहले से 24,500 रुपये का फायदा ग्राहकों को पहुंचाया है और इसके अलावा इन 72 घंटों में अलग से 2,000 रुपये का लाभ उठाया जा सकता है। यानी 22 से 24 अक्टूबर के बीच दशहरे पर आप अपने लिए सस्ते में ओला ईवी खरीद सकते हैं।

फायदे अभी और भी हैं

ओला ने डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को अपने सभी स्कूटर्स की बैटरी पर अलग से 5 साल की वारंटी भी दी है। फिलहाल ओला भारतीय मार्केट में एस1 प्रो, एस1 एयर और बिल्कुल नई एस1 एक्स प्लस बेच रही है। बता दें कि कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए मौजूदा ऑफर्स में 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया है जिसमें कोई भी दो-पहिया एक्सचेंज किया जा सकता है। इसके अलावा ओला ने लकी ड्रॉ भी चलाया है जिसमें रोजाना एक एस1एक्स प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर जीता जा सकता है। ओला केयर प्लस सर्विस भी ऑफर में है।

ऑफर्स अभी बाकी हैं

पहले बताए गए सभी ऑफर्स के अलावा भी ओला इलेक्ट्रिक ने कई फायदे ग्राहकों को दिए हैं। यहां जीरो डाउन पेमेंट, नो कॉस्ट ईएमआई, जीरो प्रोसेसिंग फीस और 6 फीसदी से भी कम ब्याज दर जैसे फाइनेंस विकल्प आपको मिल रहे हैं। अगर आप किसी रिप्रेंस से ओला ईवी खरीद रहे हैं तो 2,000 रुपये की छूट अलग से आपको मिलेगी। खरीद पूरी होने के बाद रिफर करने वाले को भी 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ओला एस1एक्स प्लस कंपनी का लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे खास 1.10 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article