ऑटो न्यूज़

31 जुलाई से पहले ये काम किया तो मिलेगा थाईलैंड जाने का मौका, जानें क्या करना होगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 29, 2023, 04:04 PM IST

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Okaya ने अपने ग्राहकों को थाईलैंड जाने का मौका दिया है। इसमें 31 जुलाई से पहले फास्ट ईवी सीरीज का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर आपको भी ये मौका मिल सकता है।

Image

कुछ लकी विजेताओं को कंपनी थाईलैंड ट्रिप पर भेजेगी जिसमें सिर्फ एक शख्स ही वैलिड होगा।

Photo : Shutterstock.com
KEY HIGHLIGHTS
  • ओकाया के ग्राहकों को बड़ा मौका
  • ईवी खरीद पर जा सकते हैं थाईलैंड
  • 4 दिन और 3 रात का थाईलैंड ट्रिप

Okaya Thailand Trip Offer: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ओकाया ईवी ने ग्राहकों के लिए मानसून कैशबैक स्कीम पेश की है जिसका फायदा 31 जुलाई 2023 मे उठाया जा सकता है। जो भी ग्राहक इस तारीख से पहले ओकाया फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद करेंगे उन्हें रिवॉर्ड मिलेगा, इसके अलावा 4 दिन और 3 रातों वाला थाईलैंड का ट्रिप भी आप जीत सकते हैं। इस ट्रिप की कीमत 50,000 रुपये है। ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर 5,000 रुपये, 2,000 रुपये, 1,500 रुपये, 1,000 रुपये और 5,00 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कुछ लकी विजेताओं को कंपनी थाईलैंड ट्रिप पर भेजेगी जिसमें सिर्फ एक शख्स ही वैलिड होगा।

कैसे मिलेगा थाईलैंड जाने का मौका?

इस स्कीम में हिस्सा लेने और थाईलैंड ट्रिप जीतने के लिए आपको ओकाया ईवी फास्ट सीरीज की इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदनी होगी। 31 जुलाई से पहले इस सीरीज की फास्ट एफ4, फास्ट एफ3 एफ2बी और एफ2टी मॉडल खरीदना होगा। कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत बढ़ाई है क्योंकि सरकार ने ईवी ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए कुछ सीमित निर्माताओं की जगह अब ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को सब्सिडी के दायरे में ला दिया है। फेम-2 के अंतर्गत सब्सिडी कम हुई है, लेकिन ज्यादातर ग्राहकों को अब इस स्कीम का फायदा मिलेगा।

Okaya Electric Scooter

Okaya Electric Scooter

पहले मिलती थी 66,000 रुपये सब्सिडी

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने बताया कि पहले ओकाया ईवी पर 66,000 रुपये सब्सिडी मिलती थी जो अब घटकर 22,500 रुपये तक हो गई है। इसके बाद कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत में इजाफा कर दिया है। ओकाया फास्ट एफ4 की कीमत अब 1,39,951 रुपये हो गई है, वहीं फास्ट एफ3 अब 1,29,948 रुपये का पड़ेगा। एफ2बी और एफ2टी की कीमत बढ़कर अब क्रमशः 1,10,745 रुपये और 1,07,903 रुपये हो गई है। कंपनी ने बताया कि सब्सिडी में कमी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बढ़ने का कारण है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article