ऑटो न्यूज़

Nissan X Trail: लॉन्च से पहले दिखाई गई निसान X ट्रेल, इन धांसू फीचर्स से होगी लोडेड

निसान फिलहाल अपनी नई 7 सीटर SUV X ट्रेल (Nissan X Trail) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब हाल ही में लॉन्च से पहले कार को लोगों के सामने पेश कर दिया गया है। निसान X ट्रेल की चौथी जनरेशन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाना है। आइये जानते हैं कि आपको इस कार में क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Image

लॉन्च से पहले दिखाई गई निसान X ट्रेल, इन धांसू फीचर्स से होगी लोडेड

Photo : Times Now Digital

Nissan X Trail: जानी मानी कार निर्माता कंपनी निसान जल्द ही अपनी नई 7 सीटर SUV, X ट्रेल (Nissan X Trail) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक रूप से कार को लोगों के सामने पेश किया है। निसान X ट्रेल को पहली बार 2021 में दुनिया के सामने पेश किया गया था और अब इस कार की चौथी जनरेशन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आइये जानते हैं कि निसान की इस नई SUV में आपको क्या नए फीचर्स ऑफर किये जायेंगे।

इंजन और माइलेज

ग्लोबल मार्केट में निसान X ट्रेल 5 सीटर के साथ-साथ 7 सीटर वेरिएंट में भी मौजूद है। भारत में इस कार को सिर्फ 7 सीटर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। भारत में यह कार 1.5 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की जायेगी और कार में एक माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम ही होगा। कार 161 हॉर्सपावर की ताकत और 300nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। कार फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ लॉन्च की जायेगी और भारत में इसे CVT ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार आपको 13.7 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज दे सकती है।

कार का लुक और इंटीरियर

कार में निसान का ग्लोबल डिजाइन देखने को मिलेगा। इस 7 सीटर SUV में आगे की तरफ V स्टाइल वाली ग्रिल देखने को मिलेगी और इस ग्रिल में क्रोम लाइनिंग भी देखने को मिलेगी। शार्प LED DRLs के साथ ही कार में LED हेडलाइट और टेललाइट भी देखने को मिलेगी। बॉडी के साथ क्लैडिंग भी ऑफर की जायेगी और 20 इंच के स्पोक एलॉय व्हील्स भी ऑफर किये जायेंगे। कार में 12.3 इंच की स्क्रीन वाला इंस्ट्रूमेंट दिया गया है और 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी ऑफर किया जाएगा। साथ ही पनारोमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जायेंगे। इतना ही नहीं सेफ्टी के लिए कार में ABS के साथ EBD और ADAS फीचर्स भी ऑफर किये जायेंगे।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article