ऑटो न्यूज़

भारत में कल लॉन्च होगा Nissan Magnite का नया ‘गेजा एडिशन’, जारी है कार की बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 25, 2023, 08:18 PM IST

Nissan India 26 मई यानी कल ग्राहकों के बीच पॉपुलर Magnite SUV का Geza Edition लॉन्च करने वाली है।

Image

इस स्पेशल एडिशन की बिक्री देश में कल से शुरू होने वाली है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • निसान मैग्नाइट का गेजा स्पेशल एडिशन
  • स्टैंडर्ड मॉडल से काफी अलग है नई कार
  • 26 मई को भारत में लॉन्च करेगी निसान

Nissan Magnite Geza Edition: निसान 26 मई 2023 को भारत में मैग्नाइट एसयूवी का गेजा स्पेशल एडिशन लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस एडिशन के साथ कई सारे अपग्रेटेड फीचर्स देने वाली है ताकि इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के ग्राहकों का एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर बनाया जा सके। निसान ने मैग्नाइट गेजा स्पेशल एडिशन की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है और इसमें दिलचस्पी रखने वाले 11,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इस स्पेशल एडिशन की बिक्री देश में कल से शुरू होने वाली है।

स्टैंडर्ड मॉडल से कितनी अलग

निसान इंडिया ने नई मैग्नाइट के गेजा स्पेशल एडिशन को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाने के लिए बहुत से फीचर्स दिए हैं। इन फीचर्स में बड़े साइज का 9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है जो हाई रिजोल्यूशन वाला है। इस स्क्रीन के साथ कंपनी ने जेबीएल के स्पीकर्स दिए हैं और यहां ग्राहकों को ऐप्पल कारप्ले के साथ एंड्रॉइड ऑटो वायरलेस कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलने वाला है। स्पेशल एडिशन को ट्रेजेक्टरी रियर कैमरा भी मिला है जिससे कार को पार्क करना काफी आसान हो जाता है।

इंजन और बाकी फीचर्स भी धांसू

निसान मैग्नाइट के स्पेशल एडिशन के साथ मोबाइल से कंट्रोल होने वाली एंबिएंट लाइटिंग, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, शार्क फिन एंटीना भी दिया गया है। निसान इस एडिशन के साथ स्टैंडर्ड मॉडल वाले दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध करा सकती है जिनेमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। बताने की जरूरत नहीं कि कंपनी की इस कार को देश में काफी पसंद किया जाता है और निसान इसके स्पेशल एडिशन समय-समय पर लॉन्च करती रहती है। इससे ग्राहकों को ताजा अंदाज में ये कार मिलती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article