ऑटो न्यूज़

Nissan India ला रही नई X-Trail SUV, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे हाइटेक फीचर्स

Nissan X-Trail Teaser Out: निसान ने नवंबर 2022 में पहली बार नई एक्स-ट्रेल एसयूवी से पर्दा हटाया था, अब कंपनी भारतीय मार्केट में इस लॉन्च करने वाली है। लुक और स्टाइल में 2024 निसान एक्स-ट्रेल बहुत जोरदार है और सड़क पर इसकी मौजूदगी साफ नजर आती है।

Image

कंपनी ने देश में पहली बार इस एसयूवी को नवंबर 2022 में शोकेस किया था।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में लॉन्च को तैयार है एक्स-ट्रेल
  • निसान ने 2022 में पहली कार दिखाई
  • दमदार इंजन से लोडेड होगी नई SUV

Nissan X-Trail Teaser Out: निसान इंडिया बहुत जल्द नई एक्स-ट्रेल लॉन्च करने वाली है जिसके नए टीजर में कई मुख्य फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। अगले कुछ ही हफ्तों में इस तीन कतार वाली एसयूवी को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने देश में पहली बार इस एसयूवी को नवंबर 2022 में शोकेस किया था और अब लगभग 2 साल बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। लुक और स्टाइल में 2024 निसान एक्स-ट्रेल बहुत जोरदार है और सड़क पर इसकी मौजूदगी साफ नजर आती है। इसकी ऑफरोडिंग क्षमता भी बेहतर होने का अनुमान है।

मुख्य फीचर्स की जानकारी आई सामने

2024 निसान एक्स-ट्रेल के नए टीजर वीडियो में इसके मुख्य फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इनमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा नई एसयूवी के साथ एडीएएस यूट, वायरलेस मोबाइल चार्जर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड फंक्शन, ड्राइव मोड्स और सेंटर कंसोल पर कप होल्डर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कितनी दमदार होगी नई एसयूवी

निसान फिलहाल एक्स-ट्रेल का उत्पादन भारत में नहीं कर रही, ऐसे में इसे पूरी तरह आयात कर बेचा जाएगा। इसके साथ 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल मिलेगा जो सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है। अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि कंपनी इसके साथ 1.2-लीटर का सामान्य पेट्रोल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स देने वाली है या नहीं। इसके अलावा निसान इसे हाइब्रिड विकल्प भी दे सकती है। भारतीय मार्केट में नई एक्स-ट्रेल एसयूवी का मुकाबला बीवायडी ऐटो 3, एमजी क्लाउड ईवी, फोक्सवैगन टिगुआन और जीप कम्पास से होने वाला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article