भारत में जल्द लॉन्च होगी नई Duster, ADAS और स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Next-gen Renault Duster Spied Testing: रिपोर्ट के मुताबिक पारंपरिक टेलगेट की बजाय इसमें डीपली कॉन्टूरड डिजाइन है, जिससे टेलगेट को गहराई मिलती है। इसके अलावा मोटी व्हील आर्च क्लैडिंग, शार्क फिन एंटेना, रूफ रेल्स, रियर वॉशर व वाइपर और रैक्ड विंडशील्ड जैसे फीचर्स भी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय नई Duster में देखे गए हैं।

Renault भारत में Duster को नई पीढ़ी में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसकी लॉन्चिंग इस साल के अंत या 2026 में किसी समय होने की संभावना है। हाल के महीनों में 5-सीटर Duster और 7-सीटर मॉडल (Bigster / Boreal) के टेस्ट म्यूल कई बार देखे गए हैं। नई Renault Duster की तस्वीरें बेंगलुरु से सामने आई हैं जहां इसकी टेस्टिंग भी चल रही है। नई Renault Duster 5-सीटर है। आइए जानते हैं इसके नए डिजाइन और फीचर्स के बारे में।

Renault Duster
Renault Duster (Demo)/Photo- Renault

नई Renault Duster- स्टाइलिंग और फीचर्स

टेस्टिंग में सामने आई गाड़ी की ओवरऑल स्टाइलिंग अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध नई Duster जैसी ही दिखती है, हालांकि यह भारी-कैमुफ्लाज में है, फिर भी V-शेप्ड टेल लैंप्स की आउटलाइन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। एक और खास फीचर है रूफ-माउंटेड स्पॉइलर का नोट्च्ड डिजाइन, जो कार को स्पोर्टी लुक देता है और डायनामिक प्रोफाइल बनाता है।

End of Feed