ऑटो न्यूज़

डीलरशिप पहुंचना शुरू हुई Toyota Urban Cruiser Taisor, जल्द सड़कों पर दिखेगी SUV

Toyota Urban Cruiser Taisor: टोयोटा ने भारतीय मार्केट में पिछले महीने ही नई अर्बन क्रूजर टाइसर लॉन्च की है जो अब डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स एसयूवी पर आधारित इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.73 लाख रुपये रखी गई है।

Image

बहुत जल्द लोगों को सड़कों पर चलती नई अर्बन क्रूजर टाइसर नजर आने लगेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • डीलरशिप पहुंचने लगी अर्बन क्रूजर टाइसर
  • जल्द सड़कों पर नजर आने लगेगी एसयूवी
  • एक्सशोरूम कीमत 7.73 लाख से शुरू

Toyota Urban Cruiser Taisor: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने भारत में पिछले महीने ही नई अर्बन क्रूजर टाइसर एसयूवी लॉन्च की है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.73 लाख रुपये है और अब ये एसयूवी डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है। यानी बहुत जल्द लोगों को सड़कों पर चलती नई अर्बन क्रूजर टाइसर नजर आने लगेगी। ये नई कार मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स पर आधारित है। टोयोटा और मारुति की साझेरादी के अंतर्गत ये छठा प्रोडक्ट है जो भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने नई अर्बन क्रूजर टाइसर के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और ग्राहकों को मई 2024 से इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

लुक और फीचर्स में बदलाव

टोयोटा ने मामूली कॉस्मैटिक बदलावों के साथ नई अर्बन क्रूजर टाइसर को लॉन्च किया है। इसके साथ बदली हुई अगली ग्रिल, हल्के बदलाव वाले बंपर्स, नई स्टाइल के एलईडी डीआरएल और नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए हैं। केबिन पर नजर डालें तो टाइसर के साथ नई अपहोल्स्ट्री, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइटिंग, स्टीयरिंग पर मिले कंट्रोल और 360 डिग्री सराउंड कैमरा के अलावा हेड्स अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कितना दमदार है इंजन

इंजन और कीमत की बात करें तो टोयोटा ने अर्बन क्रूजर टाइसर के साथ मारुति फ्रॉन्क्स वाला 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 88 बीएचपी और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसके अलावा 1.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी कार को मिला है जो 99 बीएचपी ताकत और 148 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने पहले इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया है, वहीं टर्बो इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन से लैस है। फ्रॉन्क्स के मुकाबले टोयोटा ने टाइसर की कीमत 25,000 रुपये ज्यादा रखी है, वहीं टर्बो वेरिएंट सिर्फ 10,000 रुपये महंगा है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article