ऑटो न्यूज़

Kia ला रही एक नई B-Segment Electric SUV, कंपनी ने लगाई मुहर

Kia Motors ने अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी मुहर लगा दी है कि वह जल्द एक नई B-Segment Electric SUV लाने जा रही है।

Image

Kia ला रही एक नई B-Segment Electric SUV (प्रतिकात्मक इमेज)

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए Kia Motors ने अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने भारत के लिए एक नई B-Segment Electric SUV को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है। यह नई SUV पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी और इसे भारत में ही डेवलप और मैन्युफैक्चर किया जाएगा। कंपनी के प्लान के मुताबिक इसे 2029 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

इसके अलावा Kia भारत में आने वाले वर्षों में कई Hybrid Models भी पेश करने की तैयारी कर रही है। इनमें Seltos, Carens Clavis और नेक्स्ट-जेनरेशन Sonet जैसे मॉडल शामिल हैं।

Syros और Seltos के बीच होगी नई SUV

नई Kia Electric B-SUV को कंपनी अपनी मौजूदा Syros और Seltos के बीच पोजिशन करेगी। यानी आकार के मामले में यह Syros से बड़ी और Seltos से छोटी होगी। नई SUV की लंबाई करीब 4.2 मीटर होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके डिजाइन, बैटरी क्षमता, मोटर पावर या रेंज जैसी तकनीकी जानकारियां साझा नहीं की हैं।

Kia की नई Seltos अब करीब 4.5 मीटर लंबी हो चुकी है। ऐसे में Syros और Seltos के बीच आकार का पर्याप्त अंतर बन गया है। कंपनी इसी स्पेस का इस्तेमाल नई SUV को उतारने के लिए करने वाली है।

Sonet और Seltos के बीच भी बनेगा नया विकल्प

Kia की रणनीति कुछ हद तक Hyundai की रणनीति जैसी नजर आ रही है। Hyundai ने भी भारत के लिए नेक्स्ट जेनरेशन Bayon SUV को कन्फर्म किया है, जिसे Venue और Creta के बीच पोजिशन किया जाएगा।

इसी तरह Kia एक नए मॉडल को Sonet और Seltos के बीच लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, दोनों कंपनियों की रणनीति में एक बड़ा अंतर है। जहां Hyundai की नई SUV के पावरट्रेन को लेकर अलग-अलग संभावनाएं हैं, वहीं Kia ने अपनी नई B-SUV को Pure Electric Model के तौर पर कन्फर्म किया है।

हालांकि, भविष्य में Kia इस SUV का ICE वर्जन भी पेश कर सकती है। ऐसी स्थिति में इसमें Naturally Aspirated Petrol Engine के साथ Factory-Fitted CNG विकल्प भी मिलने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Kia लाएगी 5 Hybrid Cars

Electric SUV के अलावा Kia ने भारत में 5 नई Hybrid Cars लॉन्च करने की योजना भी घोषित की है। कंपनी का Hybrid Portfolio आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ने वाला है। इस साल Kia Sorento Hybrid और Carnival Hybrid को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दोनों मॉडल में 1.6-लीटर Turbo Petrol Strong Hybrid Engine मिलने की बात कही गई है। इसके बाद कंपनी अपने लोकप्रिय मॉडलों को भी Hybrid Technology से अपडेट करने की योजना पर काम कर रही है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article