ऑटो न्यूज़

Kawasaki ने लॉन्च की जोरदार ऑफरोडर बाइक, खुश कर देगा लुक पर कीमत कुछ ज्यादा

Kawasaki KLX230 Launched In India: कावासाकी KLX230 का उत्पादन भारत में ही किया जा रहा है, बावजूद इसके बाइक की कीमत काफी ज्यादा रखी गई है जो हैरत की बात है। देश में लॉन्च होते ही इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन, ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400एक्स और केटीएम 390 एडवेंचर से शुरू हो चुका है।

Image

इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन, ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400X और KTM 390 एडवेंचर से शुरू हो चुका है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Kawasaki KLX230 भारत में हुई लॉन्च
  • 3.30 लाख रुपये रखी एक्सशोरूम कीमत
  • मुकाबले के हिसाब से कुछ महांगी बाइक

Kawasaki KLX230 Launched In India: कावासाकी इंडिया ने ऑफरोडिंग पसंद करने वालों के लिए एक जोरदार डुअल स्पोर्ट बाइक भारत में लॉन्च की है। केएलएक्स कंपनी की भारत में एंट्री लेवल बाइक है और जिसकी एक्सशोरूम कीमत 3.30 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि कावासाकी KLX230 का उत्पादन भारत में ही किया जा रहा है, बावजूद इसके बाइक की कीमत काफी ज्यादा रखी गई है जो हैरत की बात है। देश में लॉन्च होते ही इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन, ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400एक्स और केटीएम 390 एडवेंचर से शुरू हो चुका है।

मुकाबले से महंगी बाइक

कावासाकी ने मेड इन इंडिया होने के बावजूद जिस कीमत पर नई KLX230 लॉन्च की है वो आश्चर्य की बात है। मुकाबले में बने रहे के लिए इस बाइक की कीमत कम करना शायद कंपनी की सबसे बड़ी जरूरत कुछ समय में बन जाएगी। क्योंकि यहा बाकी सारी बाइक्स ना सिर्फ इससे दमदार हैं, बल्कि खूब सारे फीचर्स भी आपको इन बाइक्स के साथ मिलते हैं। यहां तक कि हीरो एक्सपल्स200 और एक्सपल्स210 भी ताकत और फीचर्स में नई कावासाकी KLX230 को टक्कर देती है।

कितना दमदार है इंजन

2025 कावासाकी KLX230 के साथ 233 सीसी का ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, ये काफी फुर्तीला है जो 8,000 आरपीएम पर 19.73 बीएचपी ताकत और 6,000 आरपीएम पर 20.3 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ जोरदार ऑफरोडिंग के हिसाब से डुअल पर्पज टायर्स दिए गए है। किसी भी रास्ते पर हल्की होने के चलते ये बाइक तेजी से आगे बढ़ती है और ये टायर्स दमदार पकड़ देते हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, लेकिन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी आपको यहां नहीं मिलेगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article