ऑटो न्यूज़

आ गया जावा की इस बाइक का नया वेरिएंट, 2.29 लाख रुपये में मिलेंगे ये खास फीचर्स

भारत में क्रूजर बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। रॉयल एनफील्ड के साथ-साथ अन्य कंपनियों की क्रूजर बाइक्स को भी भारत में लोग काफी पसंद करते हैं। जावा भी एक ऐसी ही कंपनी जिसकी बाइक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक्स में से एक, जावा 42 बॉबर के शीन वेरिएंट को लॉन्च किया है।

Image

आ गया जावा की इस बाइक का नया वेरिएंट, 2.29 लाख रुपये में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Jawa 42 Bobber New Variant: क्रूजर बाइक्स को भारत में लोग काफी पसंद करते हैं। रॉयल एनफील्ड के साथ ही जावा येज्दी की बाइक्स को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। जावा की बाइक 42 बॉबर को भारत में लोग काफी पसंद करते हैं और हाल ही में कंपनी ने अपनी इस पॉपुलर बाइक के नए ‘रेड शीन’ वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को भारत में 2.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। बाइक के डिजाईन में कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिलते हैं। यह वेरिएंट जावा 42 बॉबर का सबसे महंगा वेरिएंट है और इसके साथ ही ब्लैक मिरर एडिशन भी बाइक का सबसे कीमती वेरिएंट है।

नए वेरिएंट में क्या है नया

बाइक के इस वेरिएंट में आपको ड्यूल टोन कलर देखने को मिलता है और इस कलर स्कीम में रेड के साथ-साथ क्रोम का इस्तेमाल भी किया गया है। साथ ही बाइक में डायमंड कट वाले एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। बाइक के टैंक को छोड़कर निचली बॉडी काले रंग में देखने को मिलती है।

और कुछ भी बदला?

बाइक में कलर और डिजाईन के अलावा आपको अन्य कोई महत्त्वपूर्ण बदलाव देखने को नहीं मिलता है। बाइक की पावरट्रेन की बात करें तो इस बाइक में आपको अभी भी वही 334cc का सिंगल सिलेंडर इंजन देखने को मिलता है जो जावा 42 के अन्य मॉडल्स में देखने को मिलता है। यह इंजन 29.5 हॉर्सपावर की ताकत और 30 nm का टॉर्क जनरेट करता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article