ऑटो न्यूज़

80,000 रुपये से भी कम कीमत पर Ola इस दिवाली लॉन्च करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 01:03 PM IST

Ola Electric देश में इस दिवाली नया Electric Scooter लॉन्च करने वाली है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 80 हजार रुपये से कम होगी. कंपनी इस ईवी को ज्यादातर फीचर्स S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर वाले देगी.

Image

दिवाली पर एस1 का नया वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा जिसकी कीमत 80,000 रुपये से भी कम होगी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Ola का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • 80,000 रुपये से कम होगी इसकी कीमत
  • 100 किमी से ज्यादा हो सकती है रेंज

Ola New Affordable Electric Scooter: भारतीय ऑटो मार्केट में माहामारी के बाद अब रौनक आ चुकी है और इस सीजन में सभी निर्माता कंपनियां ज्यादा से ज्यादा वाहन बेचने की कोशिश करती हैं. ओला भी इसी रेस में तेजी से आगे बढ़ रही है और बाजार में जल्द एक सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है. सूत्रों की मानें तो दिवाली पर एस1 का नया वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा जिसकी कीमत 80,000 रुपये से भी कम होगी. कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने भी ट्विटर पर लिखा कि वो इस महीने के आखिर में लॉन्च इवेंट पर कुछ बड़ा करने का प्लान बना रहा हूं.

क्या-क्या मिलेगा?

नए ओला एस1 वेरिएंट के साथ तीन राइडिंग मोड्स - ईको, नॉर्मल और राइड मिलने की संभावना है. चूंकि कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का दाम काफी कम रखने वाली है, इस स्थिति में छोटी बैटरी मिलेगी जो 100-110 किमी तक रेंज दे सकती है. भारत में इसका मुकाबला टीवीएस आईक्यूब एस, बजाज चेतक और एथर 450एक्स जनरेशन 3 से होने वाला है.

खूब बिक रहा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर

वाहन डेटा के अनुसार पिछले महीने ओला ने सबसे ज्यादा लेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं. बिक्री की यही रफ्तार त्योहारों के सीजन में भी कंपनी को देखने मिल सकती है. ओला इलेक्ट्रिक ने कुछ समय पहले ही देश में एस1 लॉन्च की है जो एस1 प्रो से सस्ती है. लुक और फीचर्स तो अच्छी बात है, दिलचस्प ये देखना होगा कि कंपनी किस कीमत पर क्या रेंज ऑफर करती है. 75,000 रुपये तक अगर कीमत जाए और इसी कीमत पर 110 किमी से ज्यादा की रेंज मिले तो ये एक अच्छी डील इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर सामने आएगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article