MG4 And MG5 EV: मॉरिस गेराज (MG) एक ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी है जो चीनी कार निर्माता कंपनी SAIC के अंतर्गत है। भारत में MG की कारें भी लोगों को काफी पसंद आती है और भारत में यह कंपनी JSW के साथ मिलकर कारों का निर्माण कर रही है। 2025 में MG द्वारा भारत में दो नई इलेक्ट्रिक कारें, MG4 और MG5 लॉन्च की जानी हैं। हाल ही में इन दोनों ही कारों से जुड़े फीचर्स और अन्य जानकारी सामने आई है। आइये जानते हैं कि नई MG4 और MG5 इलेक्ट्रिक कारों में आपको क्या कुछ खास फीचर्स ऑफर किये जा सकते हैं।
MG4 में क्या कुछ होगा खास
MG4 एक प्रीमियम हैचबैक कार होगी। कार का डिजाइन काफी आकर्षक होगा और इसका कैबिन काफी आरामदायक होगा। भारत में इस कार को 64 किलोवाट क्षमता वाले बैटरी पैक क्षमता के साथ पेश किया जाएगा। MG4 को ग्लोबल लेवल पर दो बैटरी ऑप्शंस, 51 किलोवाट और 64 किलोवाट के साथ ऑफर किया जाता है। कार के भारत मॉडल की बैटरी की पावर के अलावा अभी अन्य जानकारी तो साफ नहीं है लेकिन जानी-मानी ऑटोमोबाइल मीडिया वेबसाइट ‘कारटॉक (Cartoq)’ के अनुसार कार के ग्लोबल मॉडल को लिथियम आयन NMC बैटरी के साथ ऑफर किया जाता है। यह एक फ्लैट बैटरी पैक होता है और ‘वन बैटरी’ पैक से संबंधित है। कार का भारतीय मॉडल अधिकतम 430 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकता है और इसे LFP बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जा सकता है। MG4 में लगी मोटर 204PS और 250nm टॉर्क जनरेट करती है और यह एक रियर व्हील ड्राइव कार होगी।
MG5 में क्या मिलेगा?
MG5 एक स्टेशन वैगन कार होगी। इस कार को 71 किलोवाट के बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा और एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 485 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। यह कार 156PS की ताकत और 280nm तक का टॉर्क जनरेट करेगी और सिर्फ 7.7 सेकंड में ही 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक जा सकती है। यह कार एक फ्रंट व्हील ड्राइव कार होगी।
