MG Cyber GTS: जानी मानी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG ने हाल ही में लोगों के सामने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार, साइबर GTS का कॉन्सेप्ट लोगों के सामने पेश किया है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक कार, उनकी पहली स्पोर्ट्सकार साइबरस्टर पर आधारित होगी। कार के डिजाईन में भी पुरानी वाली साइबरस्टर से मिलते जुलते बहुत से फैक्टर्स मौजूद हैं। आइये जानते हैं इस कार मं हमें क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
MG साइबर GTS का डिजाईन
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि कार का डिजाइन बहुत हद तक MG की पहली स्पोर्ट्सकार साइबरस्टर जैसा ही है। एक बड़ा बदलाव कार की रूफ में है। जहां पुरानी साइबरस्टर में सॉफ्ट टॉप रूफ आती थी, वहीं नए साइबर GTS कॉन्सेप्ट को हार्ड-टॉप रूफ के साथ पेश किया गया है। कार के बम्पर से लेकर पिछली टेललाइट तक सबकुछ साइबरस्टर से मिलता जुलता ही है।
MG साइबर GTS से जुड़ी अन्य जानकारी
यह कार एक 2+2 सीटर स्पोर्ट्सकार होगी जबकि MG की ओरिजिनल साइबरस्टर स्पोर्ट्सकार सिर्फ 2 सीटर कार होती थी। इस कार को रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा। कार के रियर व्हील ड्राइव वाला वेरिएंट 335 हॉर्सपावर तक की ताकत जनरेट करेगा और सिर्फ 5 सेकंड में यह कार 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 195 किलोमीटर प्रतिघंटे होगी।
