MG Gloster New Offer: क्या आप भी एक 7 सीटर विशालकाय SUV खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं? अगर हां तो ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG, आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। अपनी कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए MG अपनी 7 सीटर विशालकाय SUV पर जबरदस्त ऑफर प्रदान कर रही है। अगर आप अभी ग्लॉसटर खरीदते हैं तो अगले तीन सालों तक आपकी कार की सर्विस मुफ्त में की जाएगी। कार की इन मुफ्त सर्विसेज में वाइपर ब्लेड, इंजन ऑयल, ऑयल फिल्टर , इलेक्ट्रिकल वायरिंग, मोटर और ब्रेक पैड्स से संबंधित खर्चों को कवर किया जाएगा।
ऑटो न्यूज़
इस 7 सीटर विशालकाय SUV को खरीदने पर मिलेगा ज्यादा फायदा, मुफ्त में 3 साल होगी सर्विस
- Authored by: Pawan Mishra
- Updated Apr 18, 2024, 11:11 PM IST
