ऑटो न्यूज़

Robotics कंपनी लाई इंसानों की तरह चलने वाली गाड़ी, दो हाथ वाले इस मॉडल को देख दुनिया रह गई दंग

क्या आप एक ऐसे वाहन की कल्पना कर सकते हैं, जो इंसानों की तरह चल सकता है? एक मशहूर रोबोटिक्स कंपनी की कुछ इस तरह की ही क्रिएशन सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है।

Image

Manned Transformable Mecha (Photo: X handle/@UnitreeRobotics)

GD01 Manned Transformable Mecha: मशहूर रोबोटिक्स कंपनी Unitree Robotics ने एक ऐसी रोबोबिट मशीन तैयार की है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। Unitree Robotics ने अपना नया GD01 मैनड ट्रांसफॉर्मेबल मेका पेश किया है। मैनड ट्रांसफॉर्मेबल मेका (Manned Transformable Mecha) यानी एक ऐसी बड़ी रोबोटिक मशीन या वाहन, जिसमें इंसान बैठकर उसे कंट्रोल कर सकता है। जहां Manned का मतलब है कि इसे कोई व्यक्ति अंदर बैठकर ऑपरेट करता है, जबकि Transformable का मतलब है कि यह जरूरत के अनुसार अपना आकार या मोड बदल सकता है।

दुनिया का पहला प्रोडक्शन-रेडी मैनड मेका

कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला प्रोडक्शन-रेडी मैनड मेका है, यानी ऐसा रोबोटिक वाहन जिसमें इंसान बैठकर इसे ऑपरेट कर सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.5 लाख डॉलर रखी गई है। GD01 की सबसे खास बात इसका ट्रांसफॉर्म होने वाला डिजाइन है। यह सिर्फ एक रोबोट नहीं बल्कि एक ऐसे हाई-टेक मशीन की तरह काम करता है, जो जरूरत के हिसाब से अपना रूप बदल सकता है।

आम लोग भी कर सकते हैं इस्तेमाल

कंपनी के अनुसार, इसे एक सिविलियन व्हीकल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी आम लोग इस वाहन को कार, बाइक, स्कूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। भविष्य में ऐसे मेका वाहन आम लोगों के लिए नई तरह की मोबिलिटी का विकल्प बन सकते हैं।

500 किलोग्राम है मेका का वजन

इस मेका का कुल वजन व्यक्ति के साथ लगभग 500 किलोग्राम तक पहुंच जाता है। इसके बावजूद इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि ऑपरेटर इसे कंट्रोल कर सके और अलग-अलग मूवमेंट्स कर पाए। यह रोबोटिक व्हीकल इंसानों की तरह दो पैरों पर चलता है और जरूरत पड़ने पर जानवरों की तरह चार कदमों पर भी मूव कर सकता है। वीडियो में इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और मूवमेंट लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

तकनीक का भविष्य में हो सकता है इस्तेमाल

GD01 को देखकर कई लोगों को साइंस फिक्शन फिल्मों और एनीमे में दिखने वाले विशाल रोबोट्स की याद आ रही है। हालांकि अब तक ऐसी तकनीक केवल फिल्मों या गेम्स तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन Unitree ने इसे वास्तविक दुनिया में पेश कर टेक्नोलॉजी की नई दिशा दिखाने की कोशिश की है। इस तरह की तकनीक भविष्य में मनोरंजन, रिसर्च, एडवेंचर स्पोर्ट्स और विशेष औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल हो सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी कीमत काफी ज्यादा है, इसलिए यह आम लोगों की पहुंच से दूर माना जा सकता है।

ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर तेजी से हो रहा काम

सोशल मीडिया पर भी GD01 को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स इसे रियल लाइफ ट्रांसफॉर्मर कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे आने वाले समय की मोबिलिटी टेक्नोलॉजी की झलक मान रहे हैं। टेक इंडस्ट्री में पिछले कुछ वर्षों में ह्यूमनॉइड रोबोट्स और AI आधारित मशीनों पर तेजी से काम हुआ है। ऐसे में GD01 जैसे मैनड मेका का सामने आना यह दिखाता है कि रोबोटिक्स अब सिर्फ ऑटोमेशन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इंसानों के साथ मिलकर काम करने वाली मशीनों की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article