ऑटो न्यूज़

पहले से सस्ती Maruti Suzuki WagonR पर 49,000 रुपये का डिस्काउंट, लपक लें ऑफर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 7, 2023, 12:32 PM IST

Maruti Suzuki ने जून 2023 में ग्राहकों की चहेती WagonR पर 49,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इसमें 25,000 रुपये तक नकद छूट, 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।

Image

जून 2023 में कंपनी ने इस कार पर 49,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी वैगनआर पर डिस्काउंट
  • जून 2023 में 49,000 रुपये सस्ती हुई
  • हाल में कार की 30 लाख यूनिट बिकीं

Maruti Suzuki Wagonr Discounts: मारुति सुजुकी की वैगनआर हैचबैक दिसंबर 1999 में लॉन्च के बाद से आज तक ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जाती है। ये पूरी तरह पैसा वसूल कार है जो केबिन स्पेस और फीचर्स में भी जोरदार है। जून 2023 में कंपनी ने इस कार पर 49,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इसमें 25,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। पहले से सस्ती वैगनआर में दिलचस्पी रखने वाने ग्राहक 30 जून तक और भी कम कीमत में नई कार खरीद सकते हैं।

30 लाख ग्राहक हैं वैगनआर के

मारुति सुजुकी वैगनआर भारत में पहली बार 18 दिसंबर 1999 को लॉन्च की गई थी। इस कार को बिकते दो दशक से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इसकी सेल्स में कोई कमी नहीं आई है। अप्रैल 2023 में भी ये कार 20 हजार से ज्यादा यूनिट बिक्री के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। अब कंपनी ने इसकी में मील का नया पत्थर रखा है, वैगनआर हैचबैक ने लॉन्च के बाद से अब तक भारत के 30 लाख परिवारों में अपनी जगह बना ली है।

34 किमी से भी ज्यादा माइलेज

मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है।

कम दाम में पैसा वसूल फीचर्स

आज इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.42 लाख तक जाती है। इस कीमत पर मारुति ने नई वैगनआर को वो तमाम बेसिक फीचर्स दिए हैं जो आपके ड्राइविंग का अनुभव बेहतर बनाते हैं। कंपनी जल्द ही वैगनआर के साथ नया फ्लैक्स फ्यूल इंजन देने वाली है जिसका प्रोटोटाइप कुछ समय पहले ही शोकेस किया गया है। फ्लैक्स फ्यूल का मतलब इस कार को पेट्रोल और इथेनॉल दोनों से चलाया जा सकेगा, इसके अलावा हाइड्रोजन फ्यूल से भी ये चलेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article