ऑटो न्यूज़

मारुति सुजुकी की कारों में जल्द मिलने वाली है एआई तकनीक, स्मार्ट होंगी नई गाड़ियां

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 24, 2024, 01:14 PM IST

मारुति सुजुकी ने अपनी कारों को एआई इनेबल करने के लिए एक स्टार्टअप में बड़ी हिस्सेदारी अपने नाम कर ली है। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई-एमएल) के नेतृत्व वाले स्टार्टअप अम्लगो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया है।

Image

मारुति सुजुकी के पास स्टार्टअप में 6.44 प्रतिशत से अधिक की इक्विटी होगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी कारों में मिलेगा एआई!
  • कंपनी ने स्टार्टअप में खरीदी हिस्सेदारी
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग

मारुति सुजुकी इंडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई-एमएल) के नेतृत्व वाले स्टार्टअप अम्लगो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 1.99 करोड़ से ज्यादा के निवेश के साथ, मारुति सुजुकी के पास स्टार्टअप में 6.44 प्रतिशत से अधिक की इक्विटी होगी। स्टार्टअप डेटा-संचालित निर्णय लेने में कंपनियों की मदद के लिए डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड इंजीनियरिंग और एआई-एमएल के क्षेत्र में काम करते हैं।

क्या बोले सीईओ

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकुची ने कहा, ''सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के अनुरूप, हम स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए रिलेवेंट समाधान विकसित करने में इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के लिए एक्टिव रूप से काम कर रहे हैं।'' यह निवेश मारुति सुजुकी इनोवेशन फंड के जरिए किया जा रहा है। यह कंपनी का दूसरा ऐसा निवेश है। इससे पहले, कंपनी ने जून 2022 में सोशियोग्राफ सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया था।

एआई तकनीक

अम्लगो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक अजय यादव ने कहा, "डेटा एनालिटिक्स, एमएल और एआई-आधारित समाधानों में हमारी विशेषज्ञता को मारुति सुजुकी द्वारा पेश किए गए मेंटरशिप और नेटवर्किंग अवसरों के साथ जोड़कर, हम अपनी पेशकश को और बेहतर बनाने में सक्षम होंगे।" एमलगो लैब्स के कार्यालय गुरुग्राम, बेंगलुरु और अमेरिका में डेलावेयर में हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article