ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Discount: साल खत्म होने से पहले घर ले आएं मारुति की नई कार, मिलेगी 2.3 लाख तक की छूट

Maruti Suzuki December Offer: मारुति सुजुकी जिम्नी पर 2.3 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। जिम्नी थंडर एडिशन को 10.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Image

मारुति सुजुकी दिसंबर ऑफर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति की कई कारों पर मिल रही छूट
  • 2.3 लाख रु तक का है ऑफर
  • मिल रहे कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनेफिट

Maruti Suzuki December Offer: आम तौर पर नए साल की शुरुआत में ही ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियां महंगी कर देती हैं। अब जनवरी से मारुति अपनी कारों के रेट बढ़ाने जा रही है। उससे पहले मारुति की कारों को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी दिसंबर में चुनिंदा कार मॉडलों पर आकर्षक छूट दे रही है। दिसंबर 2023 में ग्राहक कंपनी की जिम्नी, फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा जैसे मॉडलों पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल हैं।

मारुति सुजुकी जिम्नी

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मारुति सुजुकी जिम्नी पर 2.3 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। जिम्नी थंडर एडिशन को 10.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। दिसंबर में ग्राहक एंट्री-लेवल जिम्नी ज़ेटा वैरिएंट पर 2.3 लाख रुपये तक की छूट का फायदा ले सकते हैं। अल्फा और ज़ेट वेरिएंट पर भी 2 लाख रुपये की छूट मिल रही है।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स

फ्रोंक्स को भारतीय ग्राहकों ने खूब पसंद किया है। इस पर 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी नेक्सा कारों में से भी एक बन गई है। फ्रोंक्स के चुनिंदा वेरिएंट कुल 40,000 रुपये तक के बेनेफिट के साथ मिल रहे हैं।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

हाइब्रिड वेरिएंट समेत ग्रैंड विटारा 35,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। ग्राहक इस मॉडल पर 25,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। जनवरी से इसकी कारें महंगी होने जा रही हैं। ऐसे में यह अच्छा मौका है अपनी पसंदीदा कार को सस्ते में खरीदने का।

ध्यान रहे कि शहर और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर ये छूट कम-ज्यादा हो सकती है। छूट की सटीक जानकारी के लिए, अपनी करीबी मारुति सुजुकी डीलरशिप पर जाएं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article