ऑटो न्यूज़

मारुति सुजुकी ने रचा इतिहास: यह बनी भारत की सबसे पसंदीदा कार, 3 करोड़ लोगों ने खरीदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2025, 03:54 PM IST

वैगनआर (Wagon R) की 34 लाख यूनिट्स और स्विफ्ट (Swift) की 32 लाख यूनिट्स बिकी हैं। इसके अलावा ब्रेजा (Brezza) और फ्रॉन्क्स (Fronx) भी टॉप 10 सेलिंग मॉडलों में शामिल हैं। वर्तमान में मारुति सुजुकी भारत में 19 मॉडल्स बेचती है, जिनके 170 से ज्यादा वेरिएंट्स अलग-अलग पावरट्रेन और ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध हैं।

Image

Alto Becomes Bestseller/photo-maruti

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी ने घरेलू बाजार में अपनी 3 करोड़ (30 मिलियन) गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि मारुति सुजुकी ने सिर्फ 42 सालों में हासिल की है।

मारुति 800 से शुरू हुआ सफर

मारुति सुजुकी की यात्रा 14 दिसंबर 1983 को शुरू हुई थी, जब कंपनी ने अपनी पहली कार Maruti 800 ग्राहक को डिलीवर की थी। तब से लेकर आज तक कंपनी भारतीय सड़कों पर सबसे भरोसेमंद कार ब्रांड बनी हुई है।

बिक्री का शानदार रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी को पहले 1 करोड़ यूनिट्स बेचने में 28 साल 2 महीने लगे थे। दूसरे 1 करोड़ यूनिट्स का आंकड़ा कंपनी ने सिर्फ 7 साल 5 महीने में पार कर लिया और अब तीसरा 1 करोड़ यूनिट्स बेचने में 6 साल 4 महीने का ही समय लगा जो कंपनी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

ऑल्टो रही सबसे बड़ी हिट

मारुति सुजुकी की ऑल्टो (Alto) भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जिसकी अब तक 47 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसके बाद वैगनआर (Wagon R) की 34 लाख यूनिट्स और स्विफ्ट (Swift) की 32 लाख यूनिट्स बिकी हैं। इसके अलावा ब्रेजा (Brezza) और फ्रॉन्क्स (Fronx) भी टॉप 10 सेलिंग मॉडलों में शामिल हैं। वर्तमान में मारुति सुजुकी भारत में 19 मॉडल्स बेचती है, जिनके 170 से ज्यादा वेरिएंट्स अलग-अलग पावरट्रेन और ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध हैं।

इस उपलब्धि पर हिसाशी ताकेउची, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा- “भारत के हर कोने में जब मैं देखता हूं कि 3 करोड़ ग्राहकों ने अपनी मोबिलिटी के सपने को पूरा करने के लिए मारुति सुजुकी पर भरोसा किया है, तो यह हमें गर्व और कृतज्ञता से भर देता है, हालांकि भारत में प्रति 1,000 लोगों पर सिर्फ 33 कारें हैं, इसलिए हमारी यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। हम आगे भी अधिक से अधिक लोगों तक मोबिलिटी की खुशी पहुंचाने का प्रयास जारी रखेंगे।”

End of Article