ऑटो न्यूज़

Maruti Fronx Vs Tata Altroz: 8 लाख में कौन सा ऑप्शन है बेस्ट?

जब भी बात 8 लाख में मौजूद बेस्ट हैचबैक की होती है तो अक्सर दिमाग में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स या फिर टाटा अल्ट्रोज का नाम ही आता है। एक तरफ देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, तो दूसरी तरफ टाटा की सेफ्टी। ऐसे में अगर आपको इन दोनों में से किसी एक को चुनना हो तो आपके लिए बेहतर ऑप्शन क्या है? आइए जानने की कोशिश करते हैं।

Image

आपके लिए क्या है बेहतर ऑप्शन?

Photo : Times Now Digital

Maruti Fronx Vs Tata Altroz: पिछले कुछ समय के दौरान भारत में SUVs की मांग काफी तेजी से बड़ी है। ज्यादातर लोग अब SUV ही खरीदना चाहते हैं। हालांकि लगातार SUVs की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन भारत में अभी भी हैचबैक सेगमेंट को काफी पसंद किया जाता है। अगर बजट 8 लाख हो और हैचबैक लेनी हो तो सबसे पहले दिमाग में मारुति सुजुकी फ्रांस या फिर टाटा अल्ट्रोज का नाम ही आता है। एक तरफ देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों से एक फ्रॉन्क्स है। तो वहीं दूसरी तरफ टाटा की सेफ्टी और जबरदस्त फीचर्स से लोडेड अल्ट्रोज है। ऐसे में अगर आपको इन दोनों में से किसी एक को चुनना हो तो आपके लिए ज्यादा अच्छा ऑप्शन कौन सी कार हो सकती है?आइए जानने की कोशिश करते हैं।

मारुति सुजुकी की दावेदारीमारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की कीमत 8 से 14 लाख रूपये के बीच है। मारुति सुजुकी फ्रांस में आपको 1197 सीसी का इंजन मिलता है जो 88 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट करता है। इसके साथ ही आपको 21 किलोमीटर प्रति लीटर की शानदार माइलेज भी मिलती है। अल्ट्रोज के मुकाबले फ्रॉन्क्स 5 मिनी लंबी और 10 मिलीमीटर चौड़ी है। बूट स्पेस की बात करें तो फ्रॉन्क्स में आपको 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। फ्रॉन्क्स में आपको 16 इंच के टायर मिलते हैं। इसके साथ ही कर में आपको 37 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है।

टाटा अल्ट्रोज की दावेदारी

टाटा अल्ट्रोज का बेस मॉडल 7 लख रुपए से शुरू होता है और कार के टॉप मॉडल के लिए आपको लगभग 11 लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं। अल्ट्रोज में आपको 1199 सीसी का इंजन मिलता है जो 86 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट करता है और साथ ही 19 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज भी देता है। कार में आपको 165 मिलीमीटर की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। साथ ही 345 लीटर का बूटस्पेस भी मिलता है। कार के टायर साइज की बात करें तो इस कार में 14 इंच के व्हील्स मिलते हैं। टाटा अल्ट्रोज में आपको 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article