ऑटो न्यूज़

इंतजार हुआ खत्म.. मारुति सुजुकी बलेनो और XL6 के CNG वेरिएंट लॉन्च, कीमत बस इतनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 06:26 PM IST

Maruti Suzuki ने Nexa रेंज में पहली बार CNG तकनीक पेश करते हुए Baleno S-CNG और XL6 S-CNG भारत में लॉन्च कर दी हैं. बलेनो सीएनजी की शुरुआती एक्सशोेरूम कीमत 8.28 लाख रुपये रखी गई है.

Image

कंपनी करीब 12 साल से सीएनजी कारें बेच रही है, वहीं नैक्सा रेंज में पहली बार इस तकनीक को पेश किया गया है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बलेनो और XL6 के CNG वेरिएंट लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.28 लाख
  • किराए पर भी ले सकते हैं ये दोंनों कार

Maruti Suzuki Launched Baleno CNG And XL6 CNG: बिक्री के मामले में भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी ने ग्राहकों की चहेती प्रीमियम हैचबैक बलेनो और एक्सएल6 के सीएनजी वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं. इनमें बलेनो सीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.28 लाख रुपये है जजो जेटा वेरिएंट के लिए 9.21 लाख रुपये तक जाती है, वहीं मारुति सुजुकी एक्सएल6 का सीएनजी वेरिएंट सिर्फ जेेटा में उपलब्ध है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 12.24 लाख रुपये रखी गई है. बता दें कि कंपनी करीब 12 साल से सीएनजी कारें बेच रही है, वहीं नैक्सा रेंज में पहली बार इस तकनीक को पेश किया गया है.

वैगनआर थी पहली सीएनजी कार

डीजल इंजन वाली गाड़ियां बेचना बंद करने के साथ ही मारुति सुजुकी ने सीएनजी मॉडल्स पर खासा ध्यान देना शुरू कर दिया था. 2010 में पहली बार किफायती हैचबैक वैगनआर और ईको के साथ सीएनजी विकल्प दिया गया था. अब कंपनी ने बलेनो और एक्सएल6 के एस-सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किए हैं जिन्हें मिलाकर कुल 12 कारें सीएनजी विकल्प के साथ लाइनअप में मौजूद हैं. बलेनो पहले से ही खूब बिकती है और इसके सीएनजी वेरिएंट के आने से इसकी बिक्री में इजाफा अनुमानित है.

किराए पर भी ले सकते हैं

बलेनो एस-सीएनजी के साथ मारुति सुजुकी ने 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया है जो 6,000 आरपीएम पर 77.49 पीएस और 4,300 आरपीएम पर 98.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. एक्सएल6 के साथ नया 1.5-लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिला है जो 87.83 पीएस और 121.5 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. इन दोनों सीएनजी कारों को हर महीने किराया देकर भी घर लाया जा सकता है, बलेनो एस-सीएनजी के लिए मासिक 18,403 रुपये और एक्सएल6 एस-सीएनजी के लिए आपको 30,821 रुपये देने होंगे.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article