Mahindra XUV700 Electric: महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय मार्केट में कई सारी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने वाली है जिसकी शुरुआत कंपनी ने एक्सयूवी400 के साथ कर दी है। अगस्त 2022 में महिंद्रा ने 4 अन्य इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट भी शोकेस किए थे जिनमें से एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक अवतार संभवतः एक्सयूवी.ई8 नाम से बेचा जाएगा। हाल में इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, इससे साफ होता है कि कंपनी अब इसे भारतीय मार्केट में उतारने के लिए ज्यादा देरी नहीं करने वाली। दिखने में ये प्रोटोटाइप स्टैंडर्ड एक्सयूवी700 जैसा ही नजह आ रहा है, हालांकि कुछ पुर्जे इंजन ना होने के वजह से अलग हैं और कुछ नदारद हैं।
कितना दमदार होगा बैटरी पैक
महिंद्रा ने ये पुष्टि कर दी है कि नई एक्सयूवी.ई8 के साथ 60 से 80 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है। इसके अलावा ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सामान्य तौर पर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश की जाने वाली है। जानकारी के हिसाब से ये बैटरी पैक इलेक्ट्रिक एसयूवी को 250 बीएचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क देगा। कंपनी दिसंबर 2024 तक नई एक्सयूवी.ई8 को भारत में लॉन्च करने वाली है जिसे इनग्लो प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है और इसका मुकाबला बीवायडी ऐट्टो 3 से होने वाला है।
जल्द एक्सयूवी100 लॉन्च करने वाली है महिंद्रा
महिंद्रा बहुत जल्द एक्सयूवी100 लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि ये महिंद्रा की सबसे सस्ती कार होगी जो आम जन के बजट में आएगी। महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही एक्सयूवी100 नाम का ट्रेडमार्क रजिस्टर कर लिया है। नाम के हिसाब से और कंपनी के रिकॉर्ड को देखते हुए हमारा मानना है कि ये महिंद्रा की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी और एंट्री लेवल यानी सबसे सस्ती कार भी बनेगी। इस कार के प्रोटोटाइप पर ई20 स्टिकर भी नजर आया है, इससे साफ होता है कि ये ब्लेंडेड फ्यूल यानी इथेनॉल मिक्स पेट्रोल से भी चलेगी।
