ऑटो न्यूज़

2023 Kia Seltos का टीजर लॉन्च से पहले जारी, आक्रामक है एसयूवी का चेहरा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 3, 2023, 07:00 PM IST

Kia India 4 जुलाई 2023 को नई Seltos Facelift SUV लॉन्च करने वाली है जिसका टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। नई सेल्टोस फेसलिफ्ट दिखने में काफी आकर्षक है और इसकी कीमत भी आकर्षक होने का अनुमान है।

Image

अगले हिस्से में लगी ग्रिल का साइज बढ़ा दिया गया है और एलईडी हेडलैंप्स भी पहले से पतले हो गए हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट
  • लॉन्च से पहले जारी हुआ टीजर
  • 4 जुलाई को भारत में होगी लॉन्च

Kia Seltos Facelift Teaser: किआ इंडिया ने लॉन्च से पहले नई सेल्टोस फेसलिफ्ट का टीजर जारी किया है जिसमें इसका आक्रामक चेहरा सामने आ गया है। नई किआ सेल्टोस 4 जुलाई 2023 को भारत में लॉन्च की जाएगी जिसकी बहुत सी जानकारी टेस्टिंग के दौरान मिल चुकी है। स्टाइल और डिजाइन के मामले में भी नई सल्टोस मौजूदा मॉडल से काफी अलग है जिसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी अंदाज में तैयार किया गया है। अगले हिस्से में लगी ग्रिल का साइज बढ़ा दिया गया है और एलईडी हेडलैंप्स भी पहले से पतले हो गए हैं।

दिखने में पहले से काफी अलग

2023 किआ सेल्टोस के अगले बंपर में भी बदलाव किए गए हैं और इसके दोनों ओर फॉगलैंप्स लगे हुए हैं। नए अलॉय व्हील्स ने एसयूवी को और भी जोरदार लुक दिया है और किआ ने इसके पिछले हिस्सा में भी कई बदलाव किए हैं। हालांकि साइड प्रोफाइल मोटा-मोटा पुराना वाला ही है। सेल्टोस फेसलिफ्ट के पिछले हिस्से में एलईडी टेललाइट्स अब बिना क्रोम ग्रार्निश के आए हैं और इस बार संभवतः कंपनी ने वेरिएंट के हिसाब से क्रोम का काम उपलब्ध कराया है।

एडीएएस से लैस होगी एसयूवी

किआ इंडिया ने 2023 सेल्टोस के केबिन में मामूली बदलाव किए हैं जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, नया सेंटर कंसोल और एसी वेंट्स शामिल हैं। हालांकि यहां सबसे बड़े अपडेट एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस है। इसके बाद एसयूवी के साथ मौजूदा मिलने वाले फीचर्स मिले हैं जिनमें 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड टेलिमेटिक्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हेड्स अप डिस्प्ले और प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम शामिल हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

2023 सेल्टोस के साथ पहले जैसा 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। ये दोनों इंजन क्रमशः 113 बीएचपी ताकत और 114 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। अनुमान है कि नई एसयूवी को टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा जो ह्यून्दे वर्ना और एल्कजार के साथ मिलता है। भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर, स्कोडा कुशक, एमजी एस्टर और फोक्सवैगन टाइगुन से होने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article