ऑटो न्यूज़

KIA ने वापस बुलाईं 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में आई खराबी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 10, 2023, 04:01 PM IST

KIA ने 1 लाख से भी ज्यादा वाहन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में खराबी के चलते रिकॉल किए हैं। कंपनी ने कहा है कि प्रभावित वाहन मालिकों से जल्द संपर्क किया जाएगा और जांच के साथ मरम्मत का सारा काम मुफ्त में किया जाएगा।

Image

किआ सोल, निरो हाइब्रिड, निरो प्लगइन हाइब्रिड, स्पोर्टेज हाइब्रिड और स्पोर्टेज प्लगइन हाइब्रिड मॉडल्स रिकॉल किए गए हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ ने रिकॉल की 1,08,936 कारें
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल में दिक्कत
  • मुफ्त में की जाएगी जांच, मरम्मत

Kia Recalls Over 1 Lakh Vehicles: किआ कारों के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में आई खराबी की वजह से कंपनी ने 1 लाख 09 हजार वाहन वापस बुलाए हैं। एक दस्तावेज में सामने आया है कि युनाइटेड स्टेट्स में बिके इन वाहनों का इंस्ट्रूमेंट कंसोल एक खराबी के चलते काम करना बंद कर सकता है। इसके बंद हो जाने से ये सभी वाहन यूएस के फैडरल मोटर व्हीकल सेफ्टी स्टैंडर्ड पर खरे नहीं उतरते। इस दस्तावेज में ये भी सामने आया है कि 2023 किआ सोल, निरो हाइब्रिड, निरो प्लगइन हाइब्रिड, स्पोर्टेज हाइब्रिड और स्पोर्टेज प्लगइन हाइब्रिड मॉडल्स रिकॉल किए गए हैं।

फ्री में पुर्जा ठीक करेगी कंपनी

नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन की मानें तो बतौर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सभी प्रभावित गाड़ियों के साथ 4.2-इंच एलसीडी स्क्रीन दिया गया है। प्रभावित वाहनों में ये डिस्प्ले काम नहीं कर रहा था, इसके अलावा वोल्टेज कम-ज्यादा होने से कार में इलेक्ट्रिकल नॉइस पैदा हो रही थी। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर काम कर भी रहा था तो बार-बार बंद होने की परेशानी ने कार मालिक जूझ रहे थे। अब कंपनी इसे दुरुस्त करने वाली है।

जल्द वाहन मालिकों से संपर्क करेंगे

किआ ने कहा है कि सभी प्रभावित वाहनों के मालिकों से कंपनी जल्द संपर्क करना शुरू करेगी और नजदीकी किआ डीलरशिप पर इसकी मरम्मत होगी। जांच और रिपेयरिंग का ये काम मुफ्त में किया जाने वाला है, इसके अलावा जिन वाहन मालिकों ने पहले इस पैसा देकर इसे ठीक करा लिया है, उन्हें पैसा वापस किया जाएगा। इससे पहले अप्रैल 2023 में ही कंपनी ने 51,000 किआ कार्निवल का रिकॉल किया था जिसमें दरवाजों के साथ कोई समस्या आ रही थी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article